छत्तीसगढ़ /

सेना के शौर्य को किया नमन, निकाली तिरंगा यात्रा

छत्तीसगढ़ संवाददाता अम्बिकापुर, 17 मई। जिले के गांव, शहर, नगर निगम,पंचायतों में आज ऑपरेशन सिंदूर के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में देशभक्ति से समाहित वातावरण देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, महापौर मंजूषा भगत, भारत सिंह सिसौदिया, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर विलास भोसकर. सहित प्रशासनिक अमला एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकगण बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ गांव, शहर और नगरीय क्षेत्र के मुख्य स्थल से होते हुए प्रमुख चौक, चौराहों तथा गलियों से होते हुए आगे बढ़ी। इस रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बढ़-चढक़र शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराते हुए, वंदेमातरम के नारे और भारत माता के जयकारों के साथ वातावरण को राष्ट्रीय एकता की भावना से भर दिया। तिरंगा रैली के दौरान सभी ने लोगों के चेहरों पर देश प्रेम और सैन्य शौर्य के प्रति गर्व की झलक देखने को मिली। विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा से हमारे सैन्य शौर्य के सम्मान में निकाली गई है। हमारे देश की सैन्य शक्ति का लोहा आज पूरा देश मान रहा है। आतंकियों ने बेगुनाह पर्यटकों की निर्मम हत्या की, जिसका बदला हमारे सैनिकों ने आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया। वहीं कलेक्टर विलास भोसकर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करते हुए हमारे राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों ने जोश और उत्साह के साथ एकजुट होकर एक स्वर में भारत माता की जय घोष, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए भाग लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image