गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में मारपीट, 3 पर जुर्म दर्ज, तीन घायल
|
19 Dec 2025
छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 दिसंबर। दुर्ग जिले के भिलाई नंदिनी थाना अंतर्गत ग्राम पथरिया में गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम के दौरान विवाद कर रहे लोगों को मना करने पर मारपीट शुरू हो गई। आरोपी तीन लोगों ने यहां बीच बचाव करने आए लोगों को भी पीट दिया है। पथरिया गांव के वार्ड-2 ढीमर पारा निवासी संत कुमार बंजारे ने पुलिस को बताया कि शाम 5.30 बजे गुरु घासीदास जयंती रैली कार्यक्रम में हेमंत टण्डन, हरि प्रसाद जांगडे, राहुल जांगड़े तीनों चंद्रप्रकाश, प्रकाश बंजारे के साथ वाद विवाद कर रहे थे। संत कुमार ने आपत्ति जताते हुए उन्हें रोका कि समाज का कार्यक्रम चल रहा है वाद विवाद मत करो। इसी बात पर तीनों ने संत कुमार को जान से मारने की धमकी देते मारपीट की। बीच बचाव करने चंद्रप्रकाश, राहुल, शिवा को भी मारा। संत के माथे, गाल, चंद्रप्रकाश के दोनों कान, पेट व गुठना, प्रकाश की नाक, माथे और पैर में चोट आई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत जुर्म पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।