छत्तीसगढ़ /

1,350 किलो भुना चना जब्त, गुणवत्ता जांच के लिए नमूने भेजे गए

सिरगिट्टीइंडस्ट्रियल एरिया मेंनिर्माताओं पर छापा छत्तीसगढ़ संवाददाता बिलासपुर, 20दिसंबर।नियंत्रक,खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़के निर्देश पर जिलाखाद्य एवं औषधि प्रशासन,बिलासपुरकी टीम ने सिरगिट्टी क्षेत्र में भुना चना बनाने वाली फर्मों का छापामार निरीक्षण किया। जांच के दौरान संदेह के आधार पर1लाख रुपये से अधिक मूल्य का1,350किलोग्राम भुना चना बरामद किया गया। जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी के अनुसार,सिरगिट्टी स्थितअमित फूड प्रोडक्टसे600किलोग्राम भुना चना (अनुमानित मूल्य48हजार रुपये) औरजय भोले इंडस्ट्रीजसे750किलोग्राम भुना चना (अनुमानित मूल्य60हजार रुपये) जब्त किया गया। इसके अलावाशिवशक्ति दाल मिलसे भी भुना चना का नमूना जांच के लिए लिया गया। जब्त सामग्री और संकलित नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिएराज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला,रायपुरभेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद संबंधित सभी फर्मों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और आवश्यक सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। -

Leave Your Comment

Click to reload image