भाजपा नेताओं ने सुनी मोदी से मन की बात
|
29 Dec 2025
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कुरुद, 29 दिसंबर। ग्राम पंचायत बुडेनी में मगरलोड जनपद के पूर्व अध्यक्ष श्याम साहू के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया गया। जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को गंभीरता से सुना।
जनपद अध्यक्ष मगरलोड वीरेंद्र साहू ने बताया कि रविवार को हम सब ने रेडियो पर मन की बात सुनी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण तथा भारतीय संस्कृति और मूल्यों पर सारगर्भित विचार रखा। उन्होंने जनभागीदारी को देश की प्रगति का मूल आधार बताते हुए सभी नागरिकों से सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। जिसे सुनकर हमें नया भारत निर्माण के इस अभियान में सहभागी बनने की प्रेरणा मिली। पीएम मोदी के विचारों को आत्मशात कर हम अपने दैनिक आचरण में शामिल करने एवं प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर डागेश्वर सोनकर, प्रीतराम देवांगन, खेमूराम साहू, हेमंत साहू, देवचरण साहू, हृदयराम साहू, ललित देशमुख, रमेश देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।