छत्तीसगढ़ /

202 वन प्रबंधन समितियों की बैठक

कोण्डागांव, 9 जनवरी। मंगलवार को वनमण्डल कोण्डागाँव अंतर्गत 202 वन प्रबंधन समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समितियों के सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लाभांश राशि, अग्नि सुरक्षा, वनों की सुरक्षा, कूप विदोहन से संबंधित विषयों पर चर्चा एवं सुझाव दिया गया। साथ ही अवैध कटाई, अतिक्रमण के रोकथाम के संबंध में में भी चर्चा हुई। बैठक में वन एवं वन्यजीव की घटनाओं को रोकने संबंधी आवश्यक उपायों, वनों को आग से बचाने, अवैध कटाई, अतिक्रमण के रोकथाम, वन संपदा का संरक्षण, लाभांश राशि का उपयोग विकास कार्यों में करने जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा वन एवं वन्यजीव की सुरक्षा तथा स्थानीय लोगों को वन संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर एक स्वर में सहमति व्यक्त की गई। साथ ही यह अपील की गई कि वनों की सुरक्षा, अवैध कटाई, अतिक्रमण को किसी भी हालत में नहीं होने देना हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image