छत्तीसगढ़ /

शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षक सम्मानित, दीये व पौधे वितरित

छत्तीसगढ़ संवाददाता नवापारा-राजिम, 8 सितंबर। प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज के जन्मदिन एवं शिक्षक दिवस पर राजधानी रायपुर में सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दौरान 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु 1,000 फलदार पौधों का वितरण किया गया। आगामी 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित करने हेतु 10,000 दीयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक अनुज शर्मा,भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीराम गर्ग, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवकर साहेब, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी, शहर व ग्रामीण के जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर व श्याम नारंग, छत्तीसगढ़ राज्य उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद, पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदकुमार साहू, उपाध्यक्ष जे.पी.शर्मा,चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ.विमल चोपड़ा, महिला मोर्चा के प्रभारी सुभाष तिवारी, जिला पंचायत के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप यदु आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण, सुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, उनके जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर में आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित करने हेतु 10 हजार दीयों का वितरण किया, 75 शिक्षकों का सम्मान किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक हजार फलदार पौधों का वितरण किया। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पौधा वितरण को पर्यावरण जागरूकता तथा दीया वितरण को शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति बताया। वरिष्ठ नेता अशोक बजाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने का उल्लेख करते हुए अभियानों में सहभागिता का आह्वान किया। समारोह में प्रान्त सहकार्यवाह गोपाल यादव, सुरेंद्र पाटनी, मो. अकबर, अरविंद ठाकुर, संतोष शुक्ला, संजय ढीढी, राजीव चक्रवर्ती, मुकेश शर्मा, ओंकार बैस सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं नागरिक उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image