विधायक इन्द्र साव ने 10 लाख की लागत से मेहर समाज सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन
|
08 Sep 2026
छत्तीसगढ़ संवाददाता
भाटापारा, 8 सितंबर। ग्राम पंचायत सिंगारपुर में तहसील मेहर समाज की सांस्कृतिक, सामाजिक और बुनियादी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विधायक इन्द्र साव ने 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। इस नए भवन के निर्माण से स्थानीय मेहर समाज को अपने सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त मंच उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि गाँव की सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर नजऱ रखना क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों और युवा साथियों की सामूहिक जि़म्मेदारी है। युवाओं को आगे आकर गाँव के विकास और सुरक्षा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। विधायक ने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा, मेरा हर संभव प्रयास रहेगा कि ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं की कोई कमी न हो। सडक़, पानी, बिजली और सामुदायिक भवनों जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है और मेहर समाज के विकास के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूँ।
इस अवसर पर सुरेश डांडेकर, रामरतन डांडेकर, श्यामरतन लहरी, मोहितराम दांडे, रामप्रसाद शिवारे, ईश्वर बघेल, संतोष लहरी, रमेश कुल्हाड़े, मोहितलहरी, गंगाप्रसाददांडे, कलाराम पाटले, प्रभु लहरी, शत्रुहन दांडे, राकेश मिर्जा, बेदराम लहरी, शालिकराम लहरी, राजू लहरी, वीरेंद्रलहरी, सुरेश दांडे, धनुषदांडे, संतोष दांडे, माखनदांडे सहित ग्राम सिंगारपुर के स्थानीय जनप्रतिनिधि, मेहर समाज के प्रमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।