सडक़ किनारे खड़े 116 ट्रकों पर चालान बीटीओए को नोटिस
|
15 Sep 2026
दंतेवाड़ा, 14 सितंबर। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन में किरंदुल पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु सडक़ किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
सोमवार को किरंदुल पुलिस ने सडक़ किनारे खड़े बीटीओए के 116 ट्रकों पर चालानी कार्रवाई की। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा बीटीओए को नोटिस जारी कर ट्रकों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 10 दिनों के भीतर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 224 मामलों में दंडात्मक कार्रवाई की गई है।