पानी पीने के ये 4 नियम रोज कर लें फॉलो..60 की उम्र में भी दिखेंगे 35 साल के..बॉडी का हर अंग रहेगा हमेशा फिट और हेल्दी
साइकोलॉजिस्ट और हिलिंग एक्सपर्ट डॉ. मदन मोदी ने बताया कि अगर आप भी चाहते हैं कि चेहरे पर ग्लो, ताजगी और शरीर में एनर्जी बनी रहे तो पानी पीने के 4 नियम फॉलो करना शुरू कर दें, क्योंकि पानी हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी है।
जल ही जीवन है ये बात सिर्फ लिखने या फिर जागरूक करने के लिए ही नहीं, बल्कि हेल्दी और फिट शरीर की सच्चाई है। दरअसल, पानी सिर्फ प्यास बुझाने का एक जरिया नहीं, बल्कि शरीर का सबसे जरूरी तत्व है जो हर कोशिका, अंग और प्रणाली को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, केवल पानी ही काफी नहीं रहता, बल्कि पानी कब, कैसे और कितना पी रहे हैं ये बहुत मायने रखता है। आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पानी पीने के भी कुछ नियम होते हैं, जिन्हें रोजाना फॉलो किया जाए, तो न सिर्फ बीमारियों से बचाव हो सकता है, बल्कि उम्र से कई साल छोटे भी दिख सकते हैं।
साइकोलॉजिस्ट और हिलिंग एक्सपर्ट डॉ. मदन मोदी ने बताया कि अगर आप भी चाहते हैं कि चेहरे पर ग्लो, ताजगी और शरीर में एनर्जी बनी रहे तो पानी पीने के 4 नियम फॉलो करना शुरू कर दें, क्योंकि पानी हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी है। डॉ. मदन मोदी ने बताया कि पानी को सही और समय पर पिया जाए तो 60 की उम्र में भी 35 के नजर आएंगे।
दिन की शुरुआत पानी से करना
हम अक्सर अपने दिन की शुरुआत चाय या अपने फोन पर स्क्रॉलिंग से करते हैं, लेकिन दिन की शुरुआत करने का सबसे अच्छा तरीका पानी है। सुबह उठते ही पानी पीने से और पेट में कुछ भी न होने पर शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ यानी टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। खास तौर पर गर्म पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और कब्ज से भी छुटकारा दिलाता है। यह न केवल शरीर के लिए बल्कि चेहरे के लिए भी डिटॉक्स है।
घूंट-घूंट करके पानी पिएं
पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन अगर इसे जल्दी-जल्दी पिया जाए तो यह नुकसानदेह भी हो सकता है। जब हम आराम से एक बार में घूंट-घूंट करके पानी पीते हैं, तो लार में मौजूद एंजाइम भी पेट में चले जाते हैं, जो पाचन के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। इस तरह से सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्याओं को भी कम किया जा सकता है। इसलिए पानी पीना ध्यान की तरह होना चाहिए।
ठंडा पानी
गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पीना आपको क्षणिक आनंद दे सकता है, लेकिन इसके दुष्प्रभाव लंबे समय तक बने रहते हैं। ठंडा पानी पाचन क्रिया को धीमा कर देता है और शरीर की गर्मी को कंट्रोल करने में बाधा डालता है। इसके बजाय मिट्टी के घड़े का प्राकृतिक ठंडा पानी स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। पानी जितना प्राकृतिक होगा, शरीर के लिए उतना ही अनुकूल होगा।
भोजन के दौरान पानी पीना?
भोजन से ठीक पहले या तुरंत बाद पानी पीने से हमारे शरीर का पाचन तंत्र गड़बड़ा सकता है। इसलिए भोजन से लगभग 30 मिनट पहले और 30 मिनट बाद पानी पीना आदर्श है। इससे भोजन का पाचन ठीक से होता है, पेट फूलने से बचाव होता है और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी दूर रहने में मदद मिलती है। हमेशा बैठकर ही पानी पिएं, खड़े होकर पीने से शरीर में एनर्जी का प्रवाह बाधित होता है।
इसके अलावा रसोई में रखी कई ऐसी चीजें है जिससे कोलेस्ट्रॉल को खत्म किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने के लिए तिल के बीज बहुत ही फायदेमंद होते हैं।