नाभि में ये 3 तेल डालो, शरीर के सारे दर्द हो जाएंगे दफा
नाभि (Belly Button) शरीर का सिर्फ एक हिस्सा नहीं है, बल्कि पावरहाउस है. आयुर्वेद में इसे 'नाभि चिकित्सा' या 'पीचू' कहा जाता है, जो बताता है कि नाभि में तेल डालने से कई पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं. यह कोई नया फैंसी नुस्खा नहीं, बल्कि हमारी दादी-नानी (Popular Dadi-nani nuskha) का आजमाया हुआ, सदियों पुराना आयुर्वेदिक घरेलू उपाय है. ऐसे में आइए आज के इस आर्टिकल में जानते हैं, वो तीन तेल जिन्हें नाभि में डालने से आपके शरीर के सारे दर्द चुटकियों में रफा-दफा हो सकते हैं.
पहले नंबर पर है देसी घी, दूसरे पर सरसों तेल और तीसरे पर नारियल तेल. ये तीनों की खासियत क्या है और ये दर्द भगाने के अलावा और किन-किन तरीकों से आपको फायदा पहुंचाता है, इसके बारे में भी आगे आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं...
देसी गाय का घी
नाभि में देसी घी डालना सबसे हेल्दी माना जाता है, खासकर तब जब आपकी त्वचा रूखी (Dry Skin) हो. अगर आपके होंठ फटते हैं, त्वचा की चमक कम हो गई है या शरीर में अंदरूनी पोषण की कमी महसूस होती है, तो रात को सोते समय केवल दो बूंदे नाभि में डालिए. यह शरीर को अंदर से नरमी और ताकत देता है.
सरसों का तेल
सरसों का तेल यानी 'मास्टर ऑफ ऑयलिंग'. अगर आपको घुटनों में दर्द, जोड़ों में तकलीफ या शरीर में ठंडक महसूस होती है, तो सरसों का तेल सबसे अच्छा है. यह नाभि के रास्ते रक्त संचार (Blood Circulation) को बेहतर करता है, जिससे दर्द में राहत और शरीर को गर्माहट मिलती है .
नारियल का तेल
गर्मियों के मौसम या जब आपको बहुत गर्मी महसूस होती है, तब नारियल का तेल इस्तेमाल करना चाहिए. यह तेल त्वचा की रंगत को साफ करता है, मुंहासों (Pimples) की समस्या को कम करता है और पेट को ठंडा रखने में मदद करता है. यह आपकी त्वचा की चमक (Best oil for Glowing skin) बरकरार रखने में भी मदद करता है.
नाभि में तेल डालने का सही तरीका -
रोज रात को सोने से पहले इन तीनों में से किसी भी तेल की 2 से 3 बूंद नाभि में डालें और हल्के हाथ से चारों तरफ एक मिनट तक मालिश करिए. यह नुस्खा आप हर दिन अप्लाई करते हैं तो फिर देखिए कैसे आपकी सेहत में चार चांद लगता है.