छत्तीसगढ़
रायपुर किसान आंदोलन में 1 किसान की मौत, किसान आंदोलन के पैदल मार्च में शामिल हुआ था ।
छत्तीसगढ़ रायपुर। नवा रायपुर में चल रहे किसान आंदोलन रुकने का नाम नही ले रहा है पिछले 68 दिनों से चल रहा आंदोलन के बीच एक किसान की मौत हो गई । एनआरडीए दफ्तर के पास चल रहे किसानों की इस आंदोलन ने शुक्रवार को पैदल मार्च निकाला गया था । सभी किसानों को बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने रोक लिया । सड़क पर ही धरना देने के दौरान सियाराम पटेल नाम के 66 साल के किसान बेहोश होकर गिर पड़े ।
आसपास मौजूद मेडिकल टीम ने उनकी स्थिति का जायजा लिया । सियाराम की स्थिति गंभीर थी , कुछ ही देर बाद खबर आई कि सियाराम पटेल की मौत हो चुकी है । ये बुजुर्ग किसान सियाराम पटेल नवा रायपुर इलाके के बरोदा गांव के किसान थे । इनकी जमीन भी नया रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने ली थी । अपनी जमीन पर मुआवजे रोजगार और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर पिछले 60 दिनों से सियाराम भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल थे ।
छत्तीसगढ़ में चाईल्ड पोर्नोग्राफी में 11 वी कक्षा का छात्र गिरफ्तार सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो
छत्तीसगढ़ बिलासपुर ।बिलासपुर में चाईल्ड पोर्नोग्राफी का सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले एक 11 वीं कक्षा के छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । बतादे की , सेंट्रल लेवल पर बनी टीम ने मॉनिटरिंग कर नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले छात्र की पहचान की और उसके खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे । लिहाजा , पुलिस ने दबिश देकर छात्र को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल जब्त किया है । मामला कोनी थाना क्षेत्र का है ।
जानकारी के मुताबिक कोनी में रहने वाला सोमेंद्र बंजारे ( 18 साल ) 11 वीं कक्षा का छात्र है । उसने कुछ माह पहले नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाया । फिर बाद में उसे सोशल साइट्स में अपलोड कर दिया । इधर , चाइल्ड पोर्नोग्राफी की निगरानी करने के लिए सेंट्रल लेवल पर बनी टीम की जांच में पता चला कि वीडियो कोनी क्षेत्र के युवक ने अपलोड किया के है । उसके मोबाइल के जरिए उसकी पहचान की गई । लिहाजा , उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए SP को पत्र लिखा गया । उनके निर्देश पर कोनी TI सुनील तिर्की ने केस दर्ज कर आरोपी सोमेंद्र बंजारे को पकड़ लिया ।
10 वी की बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़ा गई , तो घर आकर कर लिया आत्मदाह...
छत्तीसगढ़ जांजगीर । चांपा में बुधवार देर रात एक छात्रा ने आत्मदाह कर लिया । वह 10 वीं की परीक्षा में नकल करते पकड़ी गई थी । घर लौटने के बाद वह रात को छत पर गई और वहीं आग लगा ली । चीख - पुकार सुनकर परिजन पहुंचे , लेकिन तब तक वह आग की लपटों में बुरी तरह घिर चुकी थी । सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया । पामगढ़ क्षेत्र के धाराशिव की रहने वाली ललिता धीवर ( 16 ) पुत्री गोरेलाल धीवर बुधवार देर रात अपने घर की छत पर पहुंची और आग लगा ली । परिजनों ने जब उसकी चीख पुकार सुनी तो दौड़कर छत पर पहुंचे , लेकिन तब तक देर हो चुकी थी । ललिता आग की लपटों से बुरी तरह से घिरी हुई बेसुध जमीन पर पड़ी थी । परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई , लेकिन तब तक ललिता ने दम तोड़ दिया था ।
CGPSC रिजल्ट के बाद छात्रा ने लगाई फांसी : कमरे में लटकता मिला छात्रा का शव,
छत्तीसगढ़ बिलासपुर । बिलासपुर में सुसाइड का मामला सामने आया है PSC रिजल्ट के बाद छात्रा ने फांसी लगा ली। आपको बता दे की अंबिकापुर की छात्रा ने बिलासपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं।
रायपुर रेलवे स्टेशन के पुराने कोच में बनेगा रेस्त्रा अगले महीने हो सकता है शुरू ... कुली के ड्रेस में होंगे वेटर , वॉल में दर्शाएंगे छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल रेल्वे से मिली हरी झंडी
छत्तीसगढ़ रायपुर । महानगरों की तर्ज पर अब रायपुर रेलवे स्टेशन में कोच में रेस्त्रा खोलने की तैयारी रेल मंडल ने पूरी कर ली है। इसके लिए टेंडर की कवायद चल रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अप्रैल महीने से कोच में रेस्त्रा खोल दिया जाएगा। दरअसल रेलवे स्टेशन प्रबंधन ने अपने पुराने कोच को बेचने के बजाए उसे लीज पर देकर रेल रेस्त्रां खोलने की योजना पिछले साल बनाई थी। इसके लिए बकायदा प्रस्ताव बनाकर रेलवे मंडल को भेजा गया था। वहां से हाल ही में हरी झंडी मिल गई है। लिहाजा जल्द से जल्द कोच में रेस्त्रा खोला जाएगा। खास बात यह है कि कुली की वेशभूषा में वेटर लजीज व्यंजन ग्राहकों को परोसेगे।
बलौदाबाजार में देर रात बड़ा सड़क हादसा 3 दोस्तों की हुई मौत 1 घायल छट्ठी के कार्यक्रम में शामिल हो कर रायपुर लौट रहे थे सभी...
छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार । बलौदाबाजार में बुधवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया जिसमें 3 दोस्तों की मौत हो गई । जबकि 1 घायल है । उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है । हादसा तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के चलते हुआ । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए । अंदर फंसे युवकों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका । कार अनियंत्रित कैसे हुई , इसका कारण स्पष्ट नहीं है । हादसा पलारी थाना क्षेत्र में हुआ है ।
देश में पहली बार गोधन से बने ब्रीफकेस में पेश किया गया...बजट छत्तीसगढ़ बजट में दिखा गोधन न्याय योजना का प्रभाव..काफी चर्चे में ये ब्रीफ़केस इसे किसने बनाया औऱ कैसे आइए जानते है
पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बजट पेश करने के लिए जिस ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया वो चमड़े या जूट का नहीं होकर गोबर के बाई प्रोडक्ट से निर्मित है। मुख्यमंत्री के द्वारा बजट के लिए इस्तेमाल किए गए ब्रीफकेस को गोबर के पाउडर से तैयार किया गया है जिसे महिला स्वसहायता समूह की दीदी नोमिन पाल द्वारा बनाया गया है। छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने मां लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में गो-धन से निर्मित ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया है।
रायपुर : पुरानी पेंशन योजना की बहाली ऐतिहासिक फैसला छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
रायपुर| छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ ने इसे प्रदेश के कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक फैसला बताया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने बजट भाषण में राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है।
एयरपोर्ट सिक्यूरिटी के लिए मिलेंगे 114 अफसर- जवान : CM ने बजट - में बिलासपुर और जगलपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए पद स्वीकृत किए ,
छत्तीसगढ़ । बिलासपुर और जगदलपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए बजट में दोनों एयरपोर्ट के लिए 114 नए पद की स्वीकृति दी है । इससे जिला बल और बटालियन के जवानों का उपयोग दूसरे काम के लिए किया जा सकेगा । इस व्यवस्था से जिले में बल की कमी भी दूर होने की उम्मीद है । पुलिस अफसरों नेu बताया कि राज्य शासन ने बजट के पहले ही एयरपोर्ट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव मंगाया था । इस पर रेंज कार्यालय से एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए डीएसपी , निरीक्षक , सब इंस्पेक्टर , असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर , हवलदार और आरक्षकों के 100 से अधिक पदों की मांग की गई थी । इसी तरह जगदलपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए भी बल की डिमांड की गई थी । दोनों एयरपोर्ट मिलाकर राज्य शासन ने बजट में 114 नए पद की स्वीकृति दे दी है ।
छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा बजट : 1.04 लाख करोड़ का बजट .....
छत्तीसगढ़ रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को एक लाख 04 हजार 603 करोड़ रुपए का बजट पेश किया । आकार के लिहाज से यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है । इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों पर फोकस है । स्थानीय विकास योजनाओं के साथ युवाओं के सपनों को पंख लगाने की योजनाएं शामिल की गई हैं । इस बजट से पुरानी पेंशन योजना भी बहाल हो गई है , लेकिन इसका फायदा IAS - IPS अफसरों को नहीं मिलेगा ।
छत्तीसगढ़ बजट 2022-23: देश में पहली बार गोधन से बने ब्रीफ केस में पेश किया गया बजट…
By - एडमिन
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 492.43 करोड़ रूपए का तृतीय अनुपूरक बजट पारित..
रायपुर: तृतीय अनुपूरक में अंशदायी पेंशन योजना में 14 प्रतिशत अंशदान और अमर जवान ज्योति की स्थापना के लिए भी किया गया है राशि का प्रावधान..
CG BREAKING: विधानसभा सत्र के बाद छत्तीसगढ़ का सघन दौरा करेंगे मुख्यमंत्री श्री बघेल..
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम कर फ्लैगशिप योजनाओं की करेंगे समीक्षा
BREAKING: CGPSC प्रीलिम्स के रिजल्ट जारी...
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के अधीनस्थ विभाग) के अंतर्गत विभिन्न 20 सेवाओं हेतु कुल-171 पद विज्ञापित किए गए है। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 हेतु दिनांक 13 फरवरी 2022 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसके रिजल्ट आज जारी कर दिए गए है। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 के लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा- 2021 हेतु विज्ञापित पदों का 15 गुणा अभ्यर्थियों का चिन्हांकन किया जाना था।परंतु वर्गवार | उपवर्गवार अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 2548 अभ्यर्थी चिन्हांकित हुए। मुख्य परीक्षा हेतु चिन्हांकित अभ्यर्थियों को ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग द्वारा पृथक से जारी की जाएगी। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 के लिखित परीक्षा परिणाम
महिला कांस्टेबल का शव फांसी पर लटका मिला पड़ोसी ने देखा तो पता चला , एसपी आफिस में पदस्थ थी ....
छत्तीसगढ़ जांजगीर । जांजगीर में मंगलवार सुबह एक महिला पुलिस कांस्टेबल का शव सरकारी क्वार्टर में मिला है शव पंखे से दुप्पटा के सहारे लटका हुआ था । पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी । महिला कांस्टेबल के खुदकुशी करने की आशंका है , लेकिन इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है । फिलहाल पुलिस से ज्यादा जानकारी नहीं नही मिल पाई है
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की हुई शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के बीच BJP का विरोध बृजमोहन बोले- जो वादे पूरे नहीं किए , वह न बोलें 9 को सीएम भूपेश बघेल करेंगे बजट पेश
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है । सदन में राज्यपाल अनुसूईया उइके का अभिभाषण जारी है । उनके अभिभाषण में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सरकार के उस दिशा में किए जा रहे कार्य पर आधारित है । उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के हर आयाम पर ध्यान दिया है । खेती के प्रति लोगों का बढ़ता रुझान सरकार की बड़ी सफलता है । प्रदेश के 14 आदिवासी बहुल जिलों में चिराग योजना शुरू हुईं है , इससे इन अंचलों में आजीविका के नए अवसर मिलेंगे ।
रायपुर: यूक्रेन से छत्तीसगढ़ के 188 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी..
मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन छात्र-छात्राओं को वाहन, ठहरने, भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी