छत्तीसगढ़
सडक़ पार करते वाहन की ठोकर से ग्रामीण की मौत
सडक़ पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई बाइक, 2 युवक की मौत
ईद उल अजहा पर नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी
छत्तीसगढ़ में अब प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन होगा बेहद आसान और तेज़; सब-रजिस्ट्रार ऑफिस हो रहे स्मार्ट
छत्तीसगढ़ में अब प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन होगा बेहद आसान और तेज़; सब-रजिस्ट्रार ऑफिस हो रहे स्मार्ट
दिल्ली से आज लौटेंगे सीएम साय, बकरीद पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम करेंगे नमाज अदा, जनकवि लक्ष्मण मस्तुरिया जयंती कार्यक्रम आज, दो दिवसीय आदिवासी लेखक सम्मेलन…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली से वापस लौटेंगे. वह सुबह 8:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे और इसके बाद राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह, कबीर जयंती महोत्सव, गौ ग्राम जन जागरण यात्रा समापन समारोह और राष्ट्रीय आम महोत्सव में शामिल होंगे.
BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास समेत कई विषयों पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाक़ात की। दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास, केंद्र–राज्य समन्वय और युवाओं को प्रोत्साहित करने संबंधी विषयों पर चर्चा हुई.
छत्तीसगढ़ मेंं पैर पसार रहा कोरोना : प्रदेश में मिले 17 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा मामले, अब एक्टिव केस 50
रायपुर. छत्तीसगढ़ अब कोरोना अपना पैर पसार रहा है. आज प्रदेश में कोरोना के 17 मरीज मिले हैं. सबसे ज्यादा रायपुर में 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 50 पहुंच गई है.
प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह से मिले CM साय, छत्तीसगढ़ की बताई उपलब्धियां, कहा – बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बस्तर में शांति व्यवस्था, विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की। साथ ही हाल ही में छत्तीसगढ़ में आयोजित सुशासन तिहार की प्रधानमंत्री को जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री साय के प्रयासों की सराहना की और छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
नक्सल मुठभेड़ में मारा गया 1 करोड़ का ईनामी नक्सली..CM साय बोले- 'नक्सलवाद अब गिन रहा अपनी अंतिम सांसें'
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में आज हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपए ईनाम CMM मेंबर गौतम उर्फ सुधाकर मारा गया. साथ ही मौके से AK-47 राइफल के साथ-साथ भारी मात्रा में अन्य विस्फोटक सामग्री, हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किए गए. इस सफलता को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया में ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है.
CM साय आज जाएंगे दिल्ली, युक्तियुक्तकरण का कांग्रेस करेगी विरोध, केंद्रीय गृहमंत्री की बैठक में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री शर्मा, विजय भाटिया की आज कोर्ट में पेशी, अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी देंगे धरना…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ के विकास, नक्सल विरोधी अभियान में मिल रही सफलता पर की जानकारी देंगे. वे आज सुबह 8:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट जाएंगे. सीएम साय 9:15 बजे की फलाइट से रवाना होकर 11:10 बजे दिल्ली पहुचेंगे. सुबह 11:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से निकलकर दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुचेंगे.
मुख्यमंत्री साय आज कांकेर दौरे पर, मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग की करेंगे समीक्षा बैठक, राज्यपाल डेका पहुंचेंगे गोद ग्राम मड़वाडीह, युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, खारून दाई के आजादी पदयात्रा का समापन…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भानुप्रतापपुर क्षेत्र के कराठी में आयोजित “बुढ़ालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025” में शामिल होंगे। उसके बाद नवा रायपुर में स्वास्थ्य विभाग की अहम समीक्षा बैठक लेंगे।
धीरेंद्र शास्त्री चर्च के सामने करेंगे कथा..धर्मांतरण पर बिलासपुर में दिया बड़ा बयान..आगामी समय में जशपुर में भी करेंगे कथा..
बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर जशपुर में है।
3 जून को मुख्यमंत्री का व्यस्त कार्यक्रम..कई विभागों की बैठकों और कार्यक्रमों में होंगे शामिल..
रायपुर। राजधानी रायपुर में 3 जून 2025 (मंगलवार) को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसमें वे विभिन्न प्रशासनिक और औपचारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम राजकीय और विभागीय कार्यों से भरपूर रहेगा।
4 जून को CM साय ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग..मानसून के आने से खेती-किसानी की समस्याओं पर चर्चा की संभावना
रायपुर। साय मंत्रिपरिषद की बैठक 4 जून को दोपहर 12 बजे से मंत्रालय में होगी. साय मंत्रिपरिषद की इस 29वीं बैठक का एजेंडा फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है।
छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता में आएगी कमी, अगले 48 घंटे में और बढ़ेगा तापमान
रायपुर. छत्तीसगढ़ में अभी व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से वर्षा वितरण और तीव्रता में कमी आने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और मेघ गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलने की संभावना है.
देसहा गड़रिया पाल समाज का ऐतिहासिक आयोजन: 1500 से भी अधिक की संख्या में पहुंचे समाजजन, कलश यात्रा में एक किलोमीटर तक लंबी लाइन.
रायपुर। छत्तीसगढ़ देसहा गड़रिया पाल के सौजन्य में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती रायपुर के रायपुरा महादेव घाट स्थित पाल सामाजिक भवन में हजारों लोगों की उपस्थिति में मनाई गई। इस दौरान परिसर में बने अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण एवं नवनिर्मित शिव मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बाजे-गाजे के साथ खारून नदी तक आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं शामिल हुई। तत्पश्चात प्राण-प्रतिष्ठा व हवन पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। हालांकि, बारिश और भारी भीड़ की वजह से लोगों को असुविधाओं का भी सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में प्रदेश भर से 1500 से भी ज्यादा की संख्या में समाज की महिला-पुरुष, युवा, बच्चे व बुजुर्ग शामिल हुए। पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। समारोह में शामिल होने और परिवार जनों से मिलने की खुशी में गाड़ी किराया कर दूर-दूर से पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन थी। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ देसहा गड़रिया पाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष यशवंत राव पाल ने किया। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक सहित समाज के वरिष्ठ जन मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की छायाचित्र की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान आगंतुक अतिथियों का समाज द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत, अभिनंदन किया गया। इस दौरान अतिथियों एवं पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान समाज की महिलाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मोनिका पाल ने अहिल्याबाई की जीवनी पर प्रकाश डाला। सचिव राजू पाल ने समाज का प्रतिवेदन एवं मांग पत्र का पठन किया। इस दौरान अतिथियों एवं समाजजनों की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण किया गया। जहां उपस्थित लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए समाज के लोगों ने बारी-बारी से मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्य अतिथि की आसंदी से अध्यक्ष मोना सेन ने कहा कि, गड़रिया समाज बहुत ही सीधा, सादा समाज है। जो कड़ी मेहनत कर पुश्तैनी धंधा को बरकरार रखा है। उन्होंने समाज के लोगों को एकता के साथ मिलजुलकर रहने तथा सामाजिक एकता को बनाए रखने की अपील की। इस दौरान उन्होंने गीत गाते हुए मजाकिया अंदाज में उपस्थित लोगों को खूब हंसाया। जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने कहा कि, गड़रिया समाज को शुरू से जानती हूँ। बहुत कठिन परिश्रम कर समाज आज आगे बढ़ रहा है। गड़रिया समाज में एकता, समर्पण और सहयोग की भावना शुरू से ही है। आज भी हर सुख-दुख में समाज आपसी सहमति से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान समाज द्वारा मंचस्थ अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसके पूर्व गायत्री शक्तिपीठ के द्वारा प्रस्तुत संगीतमय भजनों ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर समाज के संरक्षक कुलभूषण पाल, तुलाराम पाल, कोषाध्यक्ष हेमंत पाल, उपकोषाध्यक्ष मिलन पाल, सचिव राजू पाल, सहसचिव तेजराम पाल, महामंत्री शंकर लाल पाल, जागेश्वर प्रसाद, चंडीराम पाल, हरिराम पाल, अंकेक्षक बलदेव पाल, मंत्री भक्तूराम पाल, लालाराम पाल, पंचराम पाल, सलाहकार प्रभु पाल, रामाधीन पाल, ओमप्रकाश पाल, यशवंत पाल, विश्राम पाल, महेश पाल, कुंजबिहारी पाल, चंद्रकांत पाल, दिनेश पाल, ईश्वर पाल। महिला प्रकोष्ठ से संरक्षक मनटोरा पाल, त्रिलोकी पाल, अध्यक्ष इंदु पाल, उपाध्यक्ष रूपा पाल, सहसचिव करूणा पाल, कोषाध्यक्ष माधुरी पाल, महामंत्री महेश्वरी पाल, मंत्री गीता पाल, सीमा पाल, सलाहकार सीता पाल, कुमारी पाल, बिरझा पाल, दुलारी पाल, सीमा पाल। युवा प्रकोष्ठ से अध्यक्ष रेमन पाल, संरक्षक अरविंद पाल, उपाध्यक्ष विकास पाल, सचिव सोहन पाल, कोषाध्यक्ष डेमन पाल, सहसचिव निखिल पाल, सलाहकार मुकेश पाल, डागेश्वर पाल, पार प्रमुख ठाकुर राम पाल, विश्वनाथ पाल, भूषण पाल, ललित पाल, दिनेश पाल, लेखराम पाल, देवनारायण पाल, मनाराम पाल, शत्रुहन पाल, घनश्याम पाल, करण पाल, रोहित पाल, गणेश राम पाल, अनुज पाल, ओमप्रकाश पाल, लोमश पाल, मोहन पाल, संतोष पाल, महेश पाल, जितेंद्र पाल, पूर्णेन्द्र पाल, ललित पाल, दीनबंधु पाल, अश्विनी पाल, प्रकाश पाल, दिनेश पाल, रूपेन्द्र पाल, सेवादार दल्लू पाल, अलख पाल, गोपी पाल, रामसाय पाल, जगतु राम पाल, राधेश्याम पाल। सभी पदाधिकारी, सदस्य, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों सहित बड़ी संख्या में गड़रिया समाज के लोग उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन शिक्षक दीनबंधु पाल ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी, पत्रकार व युवा कवि केशव पाल ने किया।
टैक्स चोरी करने वाले व्यवसायियों पर स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 158 करोड़ का टर्नओवर, लेकिन…
रायपुर. स्टेट जीएसटी विभाग ने कर चोरी करने वाले व्यवसायियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. स्टेट जीएसटी अंबिकापुर द्वारा मेसर्स बंसल ट्रेडिंग कार्पोरेशन अंबिकापुर के व्यवसाय स्थल पर गुरुवार को जांच की गई है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा संचालित जीएसटी पोर्टल के अनुसार इनका रिस्क स्कोर 10 आ रहा था, जिसका आशय होता है कि फर्म कर अपवंचन में संलिप्त है. जब मौके पर जांच टीम पहुंची तो, देखा कि उनके व्यवसाय स्थल पर व्यवसाय से संबंधित कोई भी लेखा पुस्तक या कोई भी सॉफ्टवेयर जैसे कि टैली का संधारण नहीं पाया गया, जिससे कर अपवंचन की संभावना बढ़ गई. आगे जांच में पाया गया कि वर्ष 2017-18 से वर्ष 2024-25 तक कुल टर्नओवर लगभग 158 करोड़ रुपए से अधिक है, लेकिन उस पर कर का नगद भुगतान शून्य है.