छत्तीसगढ़ / रायपुर

3 जून को मुख्यमंत्री का व्यस्त कार्यक्रम..कई विभागों की बैठकों और कार्यक्रमों में होंगे शामिल..

 रायपुर। राजधानी रायपुर में 3 जून 2025 (मंगलवार) को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसमें वे विभिन्न प्रशासनिक और औपचारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम राजकीय और विभागीय कार्यों से भरपूर रहेगा।


वहीं मुख्यमंत्री जी सुबह 12:30 बजे अपने निवास, सिविल लाइन, रायपुर से रवाना होंगे और 12:45 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर पहुंचेंगे। इसके तुरंत बाद वे दोपहर 12:45 से 01:30 बजे तक वहां आयोजित पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का हस्तांतरण समारोह भी संपन्न होगा। 

वहीं इसके बाद वे 01:30 बजे पुनः ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 02:00 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:00 से 3:00 बजे का समय आरक्षित रखा गया है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक ऊर्जा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। फिर शाम 4:00 से 5:00 बजे तक सुगम शासन एवं अभिसरण विभाग की समीक्षा बैठक (CM डैशबोर्ड की प्रस्तुति सहित) में मौजूद रहेंगे। शाम 5:00 से 6:00 बजे तक का समय कार्यालयीन कार्य के लिए निर्धारित किया गया है।



फिलहाल इसके बाद वे 6:00 बजे मंत्रालय से प्रस्थान करेंगे और पुनः 6:20 बजे अपने निवास, सिविल लाइंस, रायपुर वापस लौटेंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के पश्चात मुख्यमंत्री जी के दिन का अंत आरक्षित समय के साथ होगा। मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में विभिन्न विभागों की समीक्षा और योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही, हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं के संचालन और ऊर्जा, सुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर रणनीति तय की जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image