छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता में आएगी कमी, अगले 48 घंटे में और बढ़ेगा तापमान

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में अभी व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से वर्षा वितरण और तीव्रता में कमी आने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और मेघ गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलने की संभावना है.



रविवार को प्रदेश में सभी स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक कम दर्ज किया गया. रायपुर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम है. इसी तरह बिलासपुर में 39.3, अंबिकापुर में 35.8, जगदलपुर में 33.9, दुर्ग में 36.6 और राजनांदगांव में 37.5 डिग्री दर्ज


किया गया. ये सभी तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक कम है. रायपुर में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया बिलासपुरमें 26.0, जगदलपुर और दुर्ग में 24-24 डिग्री दर्ज किया गया. इस तरह सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान भी 3 से 4 डिग्री कम रहा छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने और उसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई स्थानों पर से लेकर 5 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई. रायपुर में 2 जून को आकाश आंशिक मेघमय रहेगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 और 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.
 

Leave Your Comment

Click to reload image