छत्तीसगढ़ /

पेड़ से टकराई बाइक, 2 जख्मी

छत्तीसगढ़ संवाददाता कोण्डागांव, 30 अक्टूबर। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार दोपहर बड़े बेन्दरी के पास जंगल में एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक सहित दो युवक घायल हो गए। दोनों को निजी व्यवस्था से जिला अस्पताल कोण्डागांव पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बड़े बेन्दरी निवासी देवेंद्र कश्यप पिता देऊराम और चैनसिंह कश्यप पिता बुधराम बाइक से कोण्डागांव गए थे, जहां से वे भगदेवा की ओर से घर लौट रहे थे। घर लौटते समय बड़े बेन्दरी के पास जंगल में बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक देवेंद्र कश्यप को अंदरूनी चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए सिटी स्कैन कराने की जरूरत बताई है। वहीं, बाइक में सवार चैनसिंह कश्यप को सामान्य चोटें आई हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image