कचरे का गठ्ठा बनाकर होगा निस्तारण
|
02 Nov 2026
छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 1 नवंबर। दंतेवाड़ा जिले में ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और कचरे के उचित प्रबंधन की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत बालूद स्थित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई में ग्राम पंचायतों से एकत्रित किए गए कचरे को व्यवस्थित रूप से ग_ों में बांधने की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके पश्चात ग_ा बनाए गए कचरे को आगे के प्रसंस्करण एवं निस्तारण के लिए सामग्री पुनर्प्राप्ति केंद्र, सेमरा, जगदलपुर भेजा गया।
बालूद स्थित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई में ग्राम पंचायतों से प्राप्त कचरे को व्यवस्थित रूप से एकत्रित कर उसके गठ्ठे बनाए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया से कचरे को सघन रूप में तैयार करने और उसके परिवहन में सुविधा होती है। साथ ही, ग्राम पंचायतों से निकलने वाले कचरे का उचित एवं व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करने में भी मदद मिलती है।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कचरे का उचित पृथक्करण, संग्रहण, प्रसंस्करण एवं निस्तारण बेहद महत्वपूर्ण है। बालूद स्थित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई के माध्यम से किए जा रहे ये प्रयास कचरा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होंगे।