बस्तर ओलंपिक के दौरान अव्यवस्था, मोबाइल की फ्लैश लाइट में कबड्डी का फाइनल
|
03 Nov 2026
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 2 नवंबर। बीजापुर जिले के गंगालूर जोन में आयोजित बस्तर ओलंपिक के दौरान व्यवस्थाओं की कमी का मामला सामने आया है। गंगालूर जोन में आयोजित सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान पर्याप्त प्रकाश (लाइट) व्यवस्था न होने के कारण खिलाडिय़ों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शाम ढलने के बाद मैदान में अंधेरा छाने के बावजूद फाइनल मुकाबला जारी रखा गया। मैदान में रोशनी की उचित व्यवस्था न होने के कारण दर्शकों ने अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाकर मैदान को रोशन किया, जिसके सहारे मैच कराया गया।
इस स्थिति को लेकर आयोजन समिति की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं, और यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है कि आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए बिना अंधेरे में मुकाबला क्यों कराया गया।