छत्तीसगढ़
बिहान की महिलाओं ने होली थीम पर निकाली मतदाता जागरूकता रैली
छत्तीसगढ़ संवाददाता सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 मार्च। बिलाईगढ़ विकासखंड क्षेत्र में स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की महिलाओं द्वारा आगामी होली त्यौहार के अवसर पर होली के रंग मतदान के संग थीम पर होली मिलन का आयोजन किया गया एवं शत-प्रतिशत मतदान हेतु मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के थीम चुनाव का पर्व देश का गर्व थीम आधारित रंगोली बनाया गया।
महिला-किसान सम्मान समारोह
जीएसटी टीम भिलाई पहुंचते ही भागा गुटखा कारोबारी
एसपी ने की सडक़ दुर्घटनाओं की समीक्षा
बीजापुर की बिंदु का चयन भारतीय महिला फुटबॉल लीग में
भाजपा नेता पर रेप का आरोप, केस दर्ज, आरोपी फरार
मित्रता हो तो कृष्ण सुदामा की तरह-पं. योगेश
छुई खदान धंसकने से एक की मौत, घायल महिला का इलाज जारी
CM विष्णुदेव साय ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिया बयान
सचिन पायलट कल से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर
रायपुर। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन के बाद अब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट दो दिन के दौरे पर कल रायपुर आ रहे हैं। वे कल दोपहर नियमित विमान से आने के बाद एयरपोर्ट से ही कार द्वारा पलारी, कसडोल, गिदौरी, रामगढ़ होकर जांजगीर जाएंगे। जहां कार्यकताओं की बैठक और चुनावी सभा लेंगे। सचिन रात बिलासपुर में रात्रि विश्राम के साथ स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 22 को सुबह रायपुर आने के बाद राजीव भवन में रायपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद 4.30 के विमान से लौट जाएंगे।
कांग्रेस डूबती नैया, इनकी नाव में छेद, पानी भर रहा है : CM विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्रीने कांग्रेस पर साधा निशाना रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर संभाग के दौरे के लिए रवाना हुए। रवानगी से पहले मुख्यमंत्री साय ने रायपुर पुलिस ग्राउंड में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपने दौरा कार्यक्रम को लेकर कहा कि हर बार दंतेवाड़ा से ही चुनाव का आगाज करते हैं. वहीं से लोकसभा चुनाव की शुरुआत कर रहे हैं। आज दंतेश्वरी माई का आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद कार्यकता सम्मेलन में शामिल होंगे। कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी टिकट में लेट लतीफ को लेकर के सीएम विष्णु देव साय ने कहा की कांग्रेस में बिखराव की स्थिति है कांग्रेस डूबती हुई नैया है उनके नाव में छेद हो गया है, नाव में पानी भर रहा है, तो लोग के लोग अपना आशियाना ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लोग कांग्रेस छोड़कर अन्य पार्टी में जा रहे हैं, कांग्रेस स्थिति इस कदर आ गई है कि पूर्व मुख्यमंत्री के सामने उसके कार्यकर्ता ही भड़ास निकाल रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता बता रहे हैं कि पिछले 5 सालों में उनके साथ कैसा बर्ताव हुआ है, इतना पीड़ित है की 5 सालों तक उनसे मिलने के लिए तरस रहे थे।
राज्यपाल ने नरेंद्र कुमार शुक्ल और आलोक चन्द्रवंशी को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई
रायपुर में जल संकट, इन इलाकों में आज शाम नहीं आएगा पानी
राजधानी रायपुर वृंदावन हाल में समर्थ जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ केवीआईसी प्रशिक्षण भागीदार के द्वारा माघ ४ तारीख २०२४मेघा कुरूद से प्रारंभ किया गया था जिसका समापन फागुन माह की तारीख १९ . २०२४ को किया गया |
प्रेस विज्ञप्ति
Dr अजय तिवारी जी
अध्यक्ष _खादीग्रामोद्योग फेडरेशन
राजधानी रायपुर वृंदावन हाल में समर्थ जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ केवीआईसी प्रशिक्षण भागीदार के द्वारा माघ ४ तारीख २०२४मेघा कुरूद से प्रारंभ किया गया था जिसका समापन फागुन माह की तारीख १९ . २०२४ को किया गया |
रायपुर, 19 मार्च दिन मंगलवार 2024 को समर्थ जनकल्याण समिति केवीआईसी प्रशिक्षण भागीदार द्वारा 4 जनवरी 2024 से प्रारंभ हुआ था जिसमें लगभग 595महिलाओ को स्वाल्मबी बनाने हेतु ट्रेनिंग प्रशिक्षण दिया गया साथ में आए हुए सभी महिलाओं को खादी और ग्रामोद्योग आयोग मुंबई द्वारा प्रशिक्षण प्रशस्त्रीय पत्र प्रदान किया गया जिसमे समर्थ जनकल्याण समिती के अध्यक्ष डा. जया द्विवेदी के द्वारा यह अयोजन किया गया था , इस शुभ बेला में हमारे बीच उपस्थित हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम आदरणीय श्री अजय तिवारी जी ग्राम सेवा अध्यक्ष एवं श्री भागीरथ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण प्रमुख डॉ. उदय भान सिंह चौहान पंडित श्री विकास शास्त्रीय जी श्री बसंत जैन समिती के प्रमुख सलाहकार एवम् प्रदेश मीडिया प्रमुख साथ में किसान कल्याण महासंघ फाउंडेशन केअध्यक्ष श्री घनश्याम यादवजी संरक्षक ललिता यदु जी एवं हमारे सक्रिय समूह के प्रदेश अध्यक्ष बिंदु यादव जी साथ में प्रकाश शर्मा जी समिती की सक्रिय सदस्य राजलक्ष्मीजी एवम् मोहन ब्रल्याणी जी, सुषमा सावंत नगर निगम से आरती सिंग जी एवम हेमलता सिंग नोटरी एवं मुंगेली से सविता कुलमित्र पुरी टीम साथ में बिलासपुर जिला गीता यादव जी एवम् पुरी टीम एवम् शक्ति ,जांजगीर चांपा, जिला राजनांदगांव जिला रायपुर,बालोद दल्लीराझरा चिखलिकासा से समिती के उपाध्यक्ष मानिकपुरी जी सिम्मी जी चित्रारेखा कृतिका दया जी लिली जी फिरोजा बेगम ममता गीतायादव सरिता ज्ञान दास गजानंद यादव आदि सदस्य इस प्रकार अलग-अलग जिलों से आज बडी संख्या में साक्षी बने एवं आज की इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभी उपस्थित अतिथियों को समर्थ जन कल्याण समिति का उद्देश्य एवं राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार हेतु शपथ ग्रहण सम्मान समारोह रखने एवं कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों का पदार्पण इस प्रकार से मुख्य रूप से चर्चा हुआ एवं आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों को साल, गमछा से सम्मानित कर बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया , शुभकामनाएं दिए एवं साथ में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने का हौसला अफजाई करते हुए सहयोग प्रदान करने की इच्छा जाहिर किया |

इस पूरे प्रशिक्षण के लिए डाक्टर जया द्विवेदी ने विशेष आभार जताया श्री राजेश कुमार डायरेक्ट केवीआईसी, श्री नायक जी एवं अन्य सभी केवीआईसी अधिकारियों का सहयोग रहा जिसके कारण प्रशिक्षण अत्यंत गुणवत्तापूर्ण संपन्न हुआ।
यातायात पुलिस ने मुजगहन ओवरब्रिज का NHAI के साथ किया निरीक्षण
धमतरी। जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं दुर्घटनारहित यातायात व्यवस्था बनाने पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा डीएसपी.ट्रैफिक को निर्देश दिये गए थे। जिस पर दुर्घटनाजन्य स्थल मुजगहन ओवर ब्रीज का एनएचएआई. के इंजीनियर योगेन्द्र द्विवेदी के उपस्थिति में डीएसपी ट्रैफिक मणिशंकर चन्द्रा द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त स्थल पर सड़क दुर्घटना को रोकने निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षात्मक उपाय किये जाने हेतु एनएचएआई. को निर्देशित किया गया जिसमें ओवर ब्रीज के दोनों ओर 07 लेयर का बल स्ट्रीप लगाने लोहरसी से मुजगहन की ओर से आने वाले सर्विस रोड़ के किनारे नाली के उपर क्रॉस बेरियर लगाने, ओवरब्रीज के दोनो ओर धीरे चले,आगे ओवरब्रीज है, दुर्घटनाजन्य क्षेत्र संबधित सुचनात्मक बोर्ड लगाई जाने बताने के साथ ही ब्रीज के अंदर एंव बाहर लाईट व्यवस्था करने कहा गया। ब्रीज के पास रोड किनारे गांव के लोगो के द्वारा चाय ठेला, फल दुकान, लगाकर अतिक्रमण कर मार्ग को बाधित करते पाये गये जिन्हे ब्रीज के पास रोड किनारे से अपने दुकान को हटाने समझाईश दिया गया। इसीक्रम में औयोगिक वार्ड अग्रसेन भवन के आसपास मार्ग किनारे गैराज मालिको द्वारा अपने वाहनो को रोड किनारे खडे करने से आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड रहा था जिनके सुगम आवागमन हेतु गैराज मालिको को अपने वाहन को गैराज में ले जाकर खड़े करने एवं आम रास्ते में वाहन पार्किंग नहीं करने निर्देशित किया गया।
रायपुर बाजार पर चढ़ा होली का रंग, मुखौटे पर लगा बैन
टैंक के साथ मशीन गन वाली पिचकारी की डिमांड रायपुर। होली का बाजार धीरे-धीरे सजने लगा है। बच्चों की खास पसंद पिचकारी भी अब बिकने लगी है। हालांकि हाल के वर्षो में बाजार से चाइनीज सामान पर लोगों का भरोसा कम हुआ है। पहले चाइनीज पिचकारी का बोलबाला हुआ करता था। दाम कम होने की वजह से इसकी बिक्री अधिक होती थी। क्वालिटी अच्छी नहीं होने के कारण होली आते-आते खराब हो जाती थी। ऐसे में अब अपने देश की पिचकारी खूब भा रही है। लोगों के सोच में भी बदलाव आने से चाइनीज सामान की अपेक्षा भारतीय सामान खरीदने पर जोर दे रहे हैं। सप्ताह के आखिर में पड़ने वाली होली के रंग में अब पूरा बाजार रंग गया है। चाहे वह शहर का मुख्य गोल बाजार हो या फिर शहर के संतोषी नगर, टिकरापारा, गुढ़ियारी, कटोरा तालाब समेत लगभग सभी बाजार सज चुकी हैं। होली की पिचकारियों के साथ ही रंग-गुलाल व गुब्बारे देखे जा सकते हैं। खास बात यह है कि संस्थानों में देशी पिचकारियां ही दिखाई देगी। कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा कारोबार की उम्मीद है। कैट द्वारा पिछले कई वर्षों से देसी उत्पादों का प्रयोग और चाइना उत्पादों का बहिष्कार को लेकर अभियान भी चलाया जा रहा है। टैंक व मशीन गन वाली पिचकारी की धूम- होली बाजार में बच्चों के लिए विशेष रूप से कार्टून पिचकारियों के साथ ही टैंक व मशीन गन वाली पिचकारियां है। इसके साथ बच्चों द्वारा पीछे बैग के रूप में लटकाई जाने वाली पिचकारियां मौजूद है। कारोबारियों के अनुसार लोगों के बजट के अनुसार 50 रुपये से लेकर 800 रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध है। पिचकारियों के साथ ही होली बाजार में हर्बल गुलाल व रंग भी आ गए है, जो विभिन्न ब्रांड में उपलब्ध है। होली में मुखौटे पर लगा बैन- कारोबारी संजय कुमार का कहना है कि अब उपभोक्ता भी भारतीय कंपनियों की पिचकारियां ही मांगते हैं। पिचकारियों के साथ ही होली में विशेष रूप से बालियां व बाल भी आए हुए है। उपभोक्ताओं द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा होली में इस वर्ष मुखौटे प्रतिबंधित कर दिए गए है। मुखौटे लगाए होने पर असामाजिक तत्वों द्वारा हुड़दंग कर आसानी से भागा जा सकता है। इसे देखते हुए ही प्रशासन द्वारा मुखौटे पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके कारण बहुत से संस्थानों में मुखौटे नहीं बेचे जा रहे।
धमकी देना छोड़ जांच एजेंसी का सहयोग करें भूपेश बघेल : बृजमोहन अग्रवाल
कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से सियासत गलियारों में घमासान मचा हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर दिग्गज नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आज प्रेस कॉफ्रेंस में बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए सवाल किया। पूछा कि क्या इनको न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है? क्या इनको ईओडब्लू की जांच पर विश्वास नहीं? बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि राजनीतिक लोगों पर अपराध दर्ज करने का इतिहास हमारा नहीं उनका है। भाजपा को इस तरह के कामों के लिए फुर्सत नहीं है। हम तो मोदी जी की गारंटी पूरा करने में लगे हैं। भूपेश बघेल को जांच एजेंसी का सहयोग करना चाहिए ना कि धमकी देना चाहिए। वहीं कांग्रेसियों पर तंज कसते हुए आगे कहा कि कांग्रेसियों के मन में डर है, जनता ने उनको जानकारी दिया है अब कानून से डरे हुए है। उन्होंने जनता से अपील की शराब घोटाला, डीएमएफ घोटाला, पीएससी घोटाला, कोयला घोटाला के आरोपियों को नाकारें और मोदी की गारंटी को पूरा करने वालों को स्वीकारें।