छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ में लू की संभावना रायपुर में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री

रायपुर । नौतपा का आज नौवां दिन है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की नहीं है। साथ ही रविवार को बस्तर संभाग के कुछ जिलों में अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म जिला रायपुर रह है। यहां 45.7 डिग्री पारा दर्ज किया गया है।  मौसम विभाग के अनुसार,  दो जून तक लू की स्थिति बने रहने की संभावना है।
इसके बाद अगले पांच दिनों तक बस्तर संभाग के जिलों में एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, उसके बाद तीन दिनों में एक से तीन डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से बस्तर संभाग के एक दो जगह पर अंधड़ चलने की संभावना है। साथ ही रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू की संभावना है।
 
बीते दिनों शनिवार को प्रदेश के कुछ जिलों में लू के हालात बने रहे। साथ ही दिनभर गर्म हवाओं के साथ भीषण गर्मी पड़ी। रात के लगभग 10 बजे तक लोग गर्म हवाओं से परेशान रहे।  प्रदेश में सबसे गर्म जिला रायपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.60 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।  रायपुर । नौतपा का आज नौवां दिन है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। साथ ही रविवार को बस्तर संभाग के कुछ जिलों में अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म जिला रायपुर रह है। यहां 45.7 डिग्री पारा दर्ज किय गया है।  मौसम विभाग के अनुसार,  दो जून तक लू की स्थिति बने रहने की संभावना है।
 
इसके बाद अगले पांच दिनों तक बस्तर संभाग के जिलों में एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, उसके बाद तीन दिनों में एक से तीन डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से बस्तर संभाग के एक दो जगह पर अंधड़ चलने की संभावना है। साथ ही रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू की संभावना है।
 
बीते दिनों शनिवार को प्रदेश के कुछ जिलों में लू के हालात बने रहे। साथ ही दिनभर गर्म हवाओं के साथ भीषण गर्मी पड़ी। रात के लगभग 10 बजे तक लोग गर्म हवाओं से परेशान रहे।  प्रदेश में सबसे गर्म जिला रायपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.60 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।  

Leave Your Comment

Click to reload image