छत्तीसगढ़ /
विजय शाह के विवादित बयान पर विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ने पुतला फूंका
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 14 मई। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान का विरोध अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। मंत्री के बयान की आलोचना करते हुए कोण्डागांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
कोण्डागांव में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय के समक्ष विजय शाह का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम समेत कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने मंत्री विजय शाह के बयान को भारतीय सेना और महिला सम्मान के विरुद्ध बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि एक महिला सेना अधिकारी के प्रति इस प्रकार की सोच दर्शाती है कि भाजपा के नेता नारी शक्ति और सेना के सम्मान को लेकर कितने गंभीर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि विजय शाह को तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए।
ज्ञात हो कि विजय शाह के बयान को लेकर देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। मंत्री ने बाद में माफी भी मांगी, लेकिन विरोध शांत नहीं हुआ है। कांग्रेस ने इसे नारी गरिमा और भारतीय सेना का अपमान बताते हुए देशभर में प्रदर्शन की चेतावनी दी है। कोण्डागांव में हुए प्रदर्शन को कांग्रेस ने इसी विरोध श्रृंखला का हिस्सा बताया है।
सडक़ सुरक्षा पर जागरूकता बैठक
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 14 मई। सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु आज फऱसगांव विकासखंड के लंजोड़ा क्लस्टर अंतर्गत फरसगांव एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम के नेतृत्व में सडक़ सुरक्षा के संबंध में पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की बैठक ली गई।
उक्त बैठक में जैतपुरी, कोसागांव, काबोंगा सिरसीकला, कुम्हार बडगांव, सोड़मा, सिरपुर और गुमड़ी के ग्रामीण शामिल हुए।
बैठक में ग्रामीणों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई और सडक़ सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों, सावधानीपूर्वक एवं निर्धारित गति में वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों को हेलमेट के उपयोग करने सहित सडक़ पर दुर्घटना पीडि़त व्यक्ति की हमेशा मदद करने हेतु सडक़ सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा उस क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट में सुधार हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा जारी एम्बुलेंस नंबर 7582902264 के बारे में जानकारी दी गई और इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।
इस दौरान तहसीलदार फऱसगांव जय कुमार नाग, जनपद पंचायत सीईओ रूपेंद्र कुमार नेताम, निरीक्षक यातायात कोण्डागांव मुकेश कुमार जोशी, सभी ग्राम सचिव और कोटवार भी उपस्थित रहे।
बस्तर कमिश्नर ने बड़े कनेरा समाधान शिविर का लिया जायजा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 14 मई। आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया. जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संबोधित किया। श्री बैज ने कहा कि युद्ध विराम के तरीके से देश के लोगों की जन भावना आहत हुई।
श्री बैज ने कहा -पहलगाम में हमारे निर्दोष 27 नागरिकों को जिस तरह कायरता पूर्वक आतंकियों ने मारा, उससे पूरा देश आक्रोशित हुआ है। लोग इस हत्याकांड का बदला चाहते थे। यह हमला एक तरह से भारत की संप्रभुता पर आक्रमण था। कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने सरकार को यह भरोसा दिलाया कि सरकार इस आतंकी हमले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। हम सरकार के हर कदम का पूरा समर्थन करते हैं।
भारत की सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर बहादुरी पूर्वक पाकिस्तान से चलाये जा रहे आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया। भारतीय सेना के पराक्रम से सारा देश गौरवान्वित हुआ। ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तानी सेना की बुजदिली कार्रवाई के खिलाफ भारत के सेनाओं की कार्रवाई का भी पूरा देश स्वागत किया
लोग पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक जंग चाहते थे। यह अवसर था पाकिस्तान को उसकी हरकतों के लिए जबाब देने का जो हमारी सेनाओ ने दिया भी। साथियों हमारी सेना पाकिस्तान के खिलाफ बहादुरी से लड़ रही थी, उसे सफलता भी मिल रही थी अचानक युद्ध विराम की घोषणा हो गई।
श्री बैज ने कहा -युद्ध विराम भी भारत -पाक के आधा घंटा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया। बड़ा सवाल उठता है कि ट्रम्प होते कौन है इस तरह की घोषणा करने वाले। ट्रम्प ने कहा उन्होंने व्यापार बंद करने की धमकी दे कर युद्ध रोकवाया। ट्रम्प ने यह भी कहा वह कश्मीर समस्या मे मध्यस्थता करेंगे।
ट्रम्प के इस बयान से सवाल खड़ा होता है कि क्या भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार न करने की धमकी के आगे घुटने टेक कर युद्ध विराम किया?
अमेरिका के राष्ट्रपति के बयानों ने पूरे देश को अपमानित किया। दुर्भाग्यजनक है ट्रम्प के बयानों का खंडन केंद्र सरकार ने नहीं किया
श्री बैज ने कहा -पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने जो बहादुरी दिखाई है उसके लिए सेना के जवानों का आभार, इस युद्ध में शहीद वीर जवानों को नमन, सारा देश अपनी सेना का ऋणी है।
इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, रविशंकर तिवारी,राजेश राय,महामंत्री जाहिद हुसैन, सुभाष गुलाटी,असीम सुता,युंका अध्यक्ष अजय बिसाई, राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, अनुराग महतो, पार्षद अफरोज बेगम, शुभम् यदु, लोकेश चौधरी, शादाब अहमद, एस नीला,ज्योति राव, सलीम जाफर आदि मौजूद रहे।
नई रेल लाईन की मंजूरी, लड्डुओं से बस्तर सांसद को तौल रेल आंदोलन समिति व कारोबारियों ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 14 मई। बस्तरवासियों को विगत दिनों केंद्र सरकार ने रावघाट - जगदलपुर नई रेल लाईन की स्वीकृति दे कर उन्हें बड़ी सौगात दी है,जिसको लेकर लगातार बस्तर संभाग के हर बस्तरवासियों में हर्ष का माहौल नजर आ रहा है।
बस्तरवासियों के द्वारा डबल इंजन सरकार के जनप्रतिनिधियों को सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से इस बड़ी सौगात हेतु उनका धन्यवाद ज्ञापित किया जा रहा है।
आज जगदलपुर शहर के संजय मार्केट में बस्तर रेल आंदोलन समिति के सदस्यों सहित संजय बाजार व्यापारी कल्याण संघ के समस्त सदस्यों एवम नागरिकों ने आज बस्तर सांसद का भव्य स्वागत कर उन्हें बस्तरवासियों को मिले नई रेल लाईन की स्वीकृति हेतु उनको धन्यवाद ज्ञापित किया। संजय मार्केट चौक में सदस्यों ने आतिशबाजी कर बस्तर सांसद का गाजे बाजे व फूल माला के साथ उनका भव्य किया। तत्पश्चात मार्केट के भीतर बस्तर सांसद महेश कश्यप को लड्डुओं से तौलकर इस रेल लाईन के स्वीकृति हेतु सभी लोगो ने उनको धन्यवाद ज्ञापित किया है।
ज्ञात हो कि बस्तर सांसद द्वारा लगातार चुनाव में विजयी होने के पश्चात से ही बस्तर के रेल मामले सहित अन्य मामलों को लेकर आवाज उठाते नजर आ रहे हैं। बस्तर क्षेत्र के अनेको रेल लाईन परियोजना हो या नई ट्रेनों के संचालन का मामला हो सभी मामलों को गम्भीरता से लेते हुए बस्तर सांसद के द्वारा इन विषयों से केन्द्र सरकार को अवगत कराया जा रहा है। इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने बस्तर सांसद को फूल माला पहनाकर इस सौगात के लिए धन्यवाद दिया।
बस्तर सांसद ने इस दौरान इस स्वागत हेतु सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज आप सभी से मिले प्यार,स्नेह और आशीर्वाद ने मेरे सेवा के संकल्प को और मजबूत बनाया है। इसके लिए ह्रदय से आभार व्यक्त करता हु। आप सभी के सहयोग व सुझाव के माध्यम से बस्तर को उच्च शिखर पर ले जाना है।
श्री कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आप सभी के द्वारा मुझ पर विश्वास जताकर मुझे लोकसभा के मंदिर तक पहुँचाने का कार्य किया था,बस्तर का विकास ही मेरा लक्ष्य है।
डबल इंजन सरकार के प्रयासों से सहकारिता से लेकर रेलवे एवं अन्य सभी क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ - बस्तर डबल स्पीड से विकास कर रहा है। हमारे राज्य में डबल इंजन वाली सरकार है, यहाँ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से काम हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा बस्तरवासियों को दिये गये रावघाट - जगदलपुर रेल लाईन की नई स्वीकृति के सहयोग से इस पूरे क्षेत्र के विकास की आकांक्षाओं को बल मिलेगा।
जनता की इस बहुप्रतीक्षित माँग को पूरा कर सौगात देने हेतु मै देश के प्रधानमंत्री व रेलमंत्री, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करता हूँ।
इस दौरान पंकज सिंघल, हरेश नागवानी ,विष्णु ठाकुर , दशरथ कश्यप ,किशोर पारख, सम्पत झा, शिव चांडक ,टी के शर्मा , रोहित सिंह बैंस, सुनील खेड़ुलकर ,चंद्रेश चांडक , सुनील गिरधरज़ राजेश सोनी ,कन्हैया पुरोहित ,सुरेश जैन, शिखर मालू ,अनिताराज ,उर्मिला आचार्य, लक्ष्मी कश्यप, ज्योति गर्ग, गाजिया अंजुम सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल रहे।
युद्ध विराम के तरीके से देश के लोगों की जन भावना आहत हुई-दीपक बैज
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 14 मई। आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया. जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संबोधित किया। श्री बैज ने कहा कि युद्ध विराम के तरीके से देश के लोगों की जन भावना आहत हुई।
श्री बैज ने कहा -पहलगाम में हमारे निर्दोष 27 नागरिकों को जिस तरह कायरता पूर्वक आतंकियों ने मारा, उससे पूरा देश आक्रोशित हुआ है। लोग इस हत्याकांड का बदला चाहते थे। यह हमला एक तरह से भारत की संप्रभुता पर आक्रमण था। कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने सरकार को यह भरोसा दिलाया कि सरकार इस आतंकी हमले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। हम सरकार के हर कदम का पूरा समर्थन करते हैं।
भारत की सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर बहादुरी पूर्वक पाकिस्तान से चलाये जा रहे आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया। भारतीय सेना के पराक्रम से सारा देश गौरवान्वित हुआ। ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तानी सेना की बुजदिली कार्रवाई के खिलाफ भारत के सेनाओं की कार्रवाई का भी पूरा देश स्वागत किया
लोग पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक जंग चाहते थे। यह अवसर था पाकिस्तान को उसकी हरकतों के लिए जबाब देने का जो हमारी सेनाओ ने दिया भी। साथियों हमारी सेना पाकिस्तान के खिलाफ बहादुरी से लड़ रही थी, उसे सफलता भी मिल रही थी अचानक युद्ध विराम की घोषणा हो गई।
श्री बैज ने कहा -युद्ध विराम भी भारत -पाक के आधा घंटा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया। बड़ा सवाल उठता है कि ट्रम्प होते कौन है इस तरह की घोषणा करने वाले। ट्रम्प ने कहा उन्होंने व्यापार बंद करने की धमकी दे कर युद्ध रोकवाया। ट्रम्प ने यह भी कहा वह कश्मीर समस्या मे मध्यस्थता करेंगे।
ट्रम्प के इस बयान से सवाल खड़ा होता है कि क्या भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार न करने की धमकी के आगे घुटने टेक कर युद्ध विराम किया?
अमेरिका के राष्ट्रपति के बयानों ने पूरे देश को अपमानित किया। दुर्भाग्यजनक है ट्रम्प के बयानों का खंडन केंद्र सरकार ने नहीं किया
श्री बैज ने कहा -पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने जो बहादुरी दिखाई है उसके लिए सेना के जवानों का आभार, इस युद्ध में शहीद वीर जवानों को नमन, सारा देश अपनी सेना का ऋणी है।
इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, रविशंकर तिवारी,राजेश राय,महामंत्री जाहिद हुसैन, सुभाष गुलाटी,असीम सुता,युंका अध्यक्ष अजय बिसाई, राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, अनुराग महतो, पार्षद अफरोज बेगम, शुभम् यदु, लोकेश चौधरी, शादाब अहमद, एस नीला,ज्योति राव, सलीम जाफर आदि मौजूद रहे।
फरसपाल में सौ फीसदी समाधान
दंतेवाड़ा, 13 मई। सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन गीदम विकासखंड के ग्राम पंचायत फरसपाल में किया गया। इस शिविर में फरसपाल के साथ-साथ आलनार, कुंडेनार एवं मुंडेर ग्राम पंचायतों के आवेदनों भी निराकृत किये गए।
इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी द्वारा राशन कार्ड वितरण के अंतर्गत 5 हितग्राही रयमती, मनीराम कर्मा,फरसपाल, सुखदई , सुदूराम , फरसपाल, पोडिया ,दसरू , फरसपाल सन्नी , नींबू राम कर्मा ,फरसपाल तुलसी ,जगमोहन , मसौढी तथा किसान क्रेडिट कार्ड वितरण के तहत 2 हितग्राही हुरदप ठाकुर , फरसपाल,मसराम लखमू , कुंडेनार, श्रम कार्ड वितरण के तहत 2 हितग्राही श्रीमती शमिला कर्मा, श्रीमती हेमा कर्मा को लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही समाधान शिविर में कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा भी निरीक्षण करने के साथ-साथ दिशा निर्देश दिया गया। शिविर में कुल प्राप्त आवेदन 771 में से सभी का शत - प्रतिशत निराकरण किया गया। उक्त शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मंच पर उपस्थित रहे और उन्होंने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के संबंध में जानकारी प्रदान की।
शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम , जनपद गीदम अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला भास्कर , उपाध्यक्ष दिनेश कौशल, जनपद सदस्य पवन कर्मा , सभी चारों ग्राम पंचायत के सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
जनकल्याणकारी कार्यों के लिए डीएमएफटी मद का किया जाए उपयोग - सांसद
मद से स्वीकृत कार्यों में प्राथमिकता वाले विकास कार्य को समय सीमा में करें पूर्ण - किरणदेव
जिला खनिज संस्थान न्यास निधि की शासी परिषद सह समीक्षा बैठक, कार्ययोजना पर चर्चा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 13 मई। जिला खनिज संस्थान न्यास निधि की शासी परिषद सह समीक्षा बैठक की जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव और जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती की उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्य को गति दे रही है। प्राकृतिक संपदा से संपन्न बस्तर में जिन कार्यों में विभागीय बजट का प्रावधान नहीं हो उन जनकल्याणकारी कार्यों के लिए डीएमएफडी मद को उपयोग किया जाए। डीएमएफटी मद में विशेष कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और विद्युत क्षेत्र को प्राथमिकता में रखकर बेहतर व्यवस्था किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में मानव संसाधन, मरम्मत योग्य शिक्षण संस्थाओं के पुन: निर्माण, पेयजल की संकट को दूर करने में सहायता दी जाए ।
विधायक किरण देव ने कहा कि जनता से सीधे जुडऩे वाले मामलों में डीएमएफटी मद से विकास कार्य को तत्काल कार्यवाही किया जाना चाहिए और डीएमएफटी मद से स्वीकृत कार्यों में प्राथमिकता वाले विषय पर विकास कार्य को समय सीमा में पूर्ण किया जाना चाहिए । संभाग मुख्यालय के विकास कार्यों का प्रभाव अन्य जिलों में भी दिखाई देता है। इसलिए पूर्व वर्षों के लम्बित विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाएँ, इसके लिए विभागीय अधिकारी स्वप्रेरणा से दिक्कतों को दूर करने की पहल करें ।
बैठक में वित्तीय वर्षवार प्रगतिरत 210 विकास कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के डीएमएफटी मद से संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्ययोजना पर चर्चा कर अनुमोदन किया गया, जिसमें उच्च प्राथमिकता के ग्यारह कार्यों और अन्य प्राथमिकता के सात कार्यों के प्रावधानों पर चर्चा किया गया ।
बैठक में पेयजल समस्या, जल जीवन मिशन के लम्बित कार्यों में तेजी लाने तथा काम को अधूरा छोडऩे वाले निविदाकार के खिलाफ कार्रवाई करने, विद्युत व्यवस्था, डिस्मेंटल किए गए स्कूल भवनों के विकास जैसे प्रस्तावों पर चर्चा किया गया। साथ ही शासी परिषद के सदस्यों द्वारा उनके क्षेत्र के समस्या और अन्य विषय रखे गए जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर संजय पांडेय, शासी परिषद के गणमान्य सदस्य, कलेक्टर हरिस एस, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
मोतीलाल श्रीवास्तव का निधन
कुम्हारी, 13 मई। नगर के वरिष्ठ नागरिक, कवि, लेखक एवं समाजसेवी मोतीलाल श्रीवास्तव (87 वर्ष) का आकस्मिक निधन सोमवार को प्रात: हो गया जिनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास से मुक्तिधाम के लिए दोपहर 1 बजे रवाना हुई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।
राज्यपाल रमेन डेका ने एसएस फॉर्म का किया निरीक्षण
मछली पालन व मुर्गी पालन का लिया जायजा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजिम/गरियाबंद, 4 मई। राज्यपाल रमेन डेका शनिवार को एक दिवसीय प्रवास के तहत फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरगोड़ पहुंचे। उन्होंने गांव में संचालित एसएस फॉर्म का औचक निरीक्षण किया। राज्यपाल श्री डेका ने फॉर्म में उन्नत तकनीक एवं नई पद्धति से किये जा रहे मछली पालन, मुर्गी पालन एवं हैचरी का अवलोकन किया।
उन्होंने फॉर्म में विकसित किये गए तालाब एवं बड़ी-बड़ी टंकियों में किये जा रहे मछली उत्पादन का विस्तृत जायजा लिया। राज्यपाल को फॉर्म के संचालक ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि तीन टन क्षमता के आठ टंकियों में मछली पालन किया जा रहा है। नई तकनीक में मछलियों को टंकियों में ही चारे एवं शुद्ध फिल्टर युक्त पानी प्रदान किया जाता है। जिससे मछलियों को विकास के लिए पर्याप्त शुद्ध पानी एवं पौष्टिक चारा मिल जाता है। इसके ऑक्सीजन एवं वॉटर सप्लाई के लिए अत्याधुनिक मशीने भी लगाई गई है। इन तकनीकों का उपयोग करके मछली का अधिक उत्पादन होता है। साथ ही मछली पालक संचालक को अधिक आमदनी भी होती है।
राज्यपाल श्री डेका ने नई तकनीक से मछली पालन देखकर जिले के किसानों को भी इनसे प्रेरणा लेते हुए आगे बढऩे की बात कही। उन्होंने मौके पर मौजूद मछली पालन विभाग के सहायक संचालक को नई तकनीक की जानकारी किसानों तक पहुंचाने एवं उन्हें उन्नत विधि से मछली पालन के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। राज्यपाल श्री डेका ने एसएस फॉर्म में उन्नत तकनीक से किये जा रहे मुर्गी पालन एवं हैचरी उत्पादन का भी अवलोकन कर तकनीक को लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू, कलेक्टर बीएस उइके, जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम सहित एसएस फॉर्म के संचालक एवं विभागीय अधिकारीगण मौजूद थे।
सायबर ठग गिरोह का एक और सदस्य अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार
अब तक गिरोह के आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 मई। अंतर्राज्यीय सायबर ठग गिरोह के एक महिला सदस्य को पुलिस ने अहमदाबाद (गुजरात) से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूर्व में भी अंतर्राज्यीय सायबर ठग गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने अब तक ठग गिरोह के आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार आरोपिया द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर स्कैम सेंटर में बैठकर भारतीय लोगों से ठगी करती थी। सायबर ठगों के गिरोह द्वारा स्कैम सेंटर में शादी डॉट कॉम प्लेटफार्म एवं एडोनी वन ग्रुप, सीआईएससीओ, सीओएसटीसीओपी, एचएसबीसी आदि फर्जी इन्वेंस्टमेंट कंपनी एवं ऑनलाइन जॉब व टॉस्क के नाम से भारतीयों से ठगी किया जाता था। गिरोह द्वारा भारत देश के विभिन्न राज्यों के लोगों से करीब 10 करोड़ रुपए की ठगी की गई है। आरोपिया के कब्जे से एक नग मोबाइल सेट जब्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लखोली निवासी व स्टेशन रोड में स्वाईस सेंटर के संचालक रूपेश साहू ने 23 जनवरी को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित बैंक खाता में 22 दिसंबर 2024 को राजनांदगांव निवासी आशुतोष शर्मा द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक कहीं से ठगी गई रकम कुल 90 हजार रुपए को मंगाने से प्रार्थी का उक्त बैंक खाता फ्रीज हो गया है। प्रार्थी की सूचना पर आरोपी आशुतोष के विरूद्ध अपराध क्रमांक 33/25 धारा 318(4) बीएनएसए 66(सी) आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेन्द्र सिंह एवं प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक विनय कुमार पम्मार के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतातलाश करने के लिए टीम गठित किया गया।
पुलिस टीम द्वारा सर्वप्रथम आरोपी आशुतोष शर्मा से कड़ाई से पूछताछ की गई। आशुतोष के मेमोरंडम के आधार पर मामले में 3 आरोपी श्रेणिक कुमार सांघवी 24 साल निवासी जिला वलसाड गुजरात को वलसाड गुजरात से एवं अन्य आरोपी शुभम तिवारी 26 वर्ष निवासी रामनगर जेल रोड़ डोंगरगढ़ को डोंगरगढ़ से एवं दीपक नरेडी 27 साल निवासी ग्राम बसंतपुर पुलिस चौकी मोहारा डोंगरगढ़ को व रोहित महेश कुमार वीरवानी 32 वर्ष निवासी पुणे महाराष्ट्र हाल वेस्ट अंधेरी मुंबई महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध पृथक से धारा 319, 317 (4), 112, 61 बीएनएस व धारा 66 (सी) आईटी एक्ट जोड़ी गई है। उक्त चारों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी श्रेणिक व रोहित वीरवानी के मेमोरंडम कथन एवं साक्ष्यों के आधार पर विदेश स्थित स्कैम (ठगी) सेंटर में जाकर ठग गिरोह के साथ सक्रिय रहकर ठगी हेतु विभिन्न बैंक खाता कीट व रजिस्टर्ड सीम कार्ड प्रोवाइड कराने, ठगी करने में गिरोह का सहायता करने एवं उन्हीं भारतीय रकम से क्रिप्टोकरेंसी खरीदकर वापस विदेश साइबर ठगों को पहुंचाने में मदद करने का काम करने वाले आरोपी अल्केष कुमार प्रेमजी भाई मांगे को 21 मार्च 2025 को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया था।
प्रकरण में कॉल सेंटर में बैठकर फोन कॉल व सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय लोगों को ठगी करने वाली एक अन्य महिला ठग सानिया प्रसन्न शाह के अहमदाबाद आने की सूचना पर तत्काल सिटी कोतवाली राजनांदगांव से निरीक्षक योगेश कुमार पटेल एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक बसंत राव, आर. प्रख्यात जैन व महिला आरक्षक पार्वती कंवर की संयुक्त टीम द्वारा अहमदाबाद जाकर उक्त महिला आरोपिया को अहमदाबाद एयर पोर्ट से 1 मई को गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमांड पर लेकर 3 मई को माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
अंधड़-बारिश ने कहर बरपाया, कहीं पेड़ गिरे, कहीं होर्डिंग्स
पोल-तार गिरे, घंटों बिजली गुल
छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 4 मई। कल दोपहर बाद तूफ ानी अंधड़ बारिश ने जिला मुख्यालय तथा जिले के अनेक स्थानों में जमकर कहर बरपाया। इस दौरान दर्जनों पेड़ धराशाही हो गए।
खबर है कि जिले में लगभग 30 स्थानों पर बिजली तार तथा पोल गिर गए। इससे लगभग 4 घंटे तक शहर के अलावा जिले में ब्लैक आउट की स्थिति रही। जिला मुख्यालय में कुछ स्थानों पर विद्युत व्यवस्था रात 8 बजे के आसपास बहाल हुई। लेकिन ग्रामीण अंचल में रात भर बिजली की आंखमिचौली चलती रही। हालांकि कल भी शहर में अंधड़ बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार 5 मई तक यहीं स्थिति निर्मित होगी। लिहाजा महासमुंद जिले को आरेंज तथा येलो अलर्ट में रखा है।
चूंकि आज भी देर रात मौसम खराब होने की संभावना बनी हुई है। आज भी सुबह से बादलों का समूह आसमान में मौजूद है। हालांकि धूप निकली हुई है फिर भी सुबह से ही तेज उमस का अहसास है। कल भी कमोबेश यही स्थिति थी जो शाम 4 बजे के आसपास अचानक उत्तरी हवाओं के साथ तूफ ान में तब्दील हो गई। शाम 4.15 से शुरू हुआ तूफ ान बारिश के साथ शाम 6.15 बजे तक जारी रहा। इस बीच जिला मुख्यालय कलेक्टोरेट मार्ग के वन विभाग कार्यालय के पास आज एक विशालकाय पेड़ विद्युततारों के गुच्छों पर गिर गया। इससे बीटीआई मार्ग, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, परसकोल, मचेवा, रमनटोला सहित दर्जनभर ग्रामों की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। तार पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाने के लिए जेसीबी और क्रेन के साथ विद्युत अमला स्पाट पर जुटा रहा।
खबर मिली है कि महासमुंद ग्रामीण के 6 सब स्टेशनों आमाकोनी, खट्टी, खैरा, मचेवा, परसठ्ठी, मुढ़ेना में रात भर बिजली बंद रही। महासमुंद शहर के 2 से 3 फ ीडर बंद रहे। जिन्हें धीरे-धीरे सुधार कर विभाग ने देर रात ठीक किया। जिले के बसना, सरायपाली, बागबाहरा तथा कोमाखान में भी अनेक स्थानों पर पेड़ तथा बिजली बोल गिरने की खबर है। पश्चिमी विक्षोभ इस समय दक्षिण पंजाब, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम हरियाणा के ऊपर 5.8 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही एक परिसंचरण दीपका पंजाब के ऊपर तक फैला है और हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और कर्नाटक से होकर गुजर रही है। साथ ही एक अन्य पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पूर्व राजस्थान से लेकर बांग्लादेश तक विस्तृत है, जो उत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है। फलस्वरूप अंधड़ बारिश हो रही है।
महासमुंद जिले में आज भी 4 मई को तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है जिसमें महासमुंद भी शामिल है। कहा गया है कि इन जिलों से आज 4 और कल 5 मई को भी 50-60 किमी की रफ्तार से और गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है।
इन दिनों शहर सहित अंचल में शादियों का बंपर दौर चल रहा है। कल भी शहर में अनेक स्थानों पर शादी के रिसेप्शन चल रहे थे। कहीं-कहीं धार्मिक आयोजन के लिए भोजन आदि तैयार किये जा रहे थे। लेकिन तेज अंधड़-बारिश की वजह से कार्यक्रम निर्धारित समय से काफ ी विलंब से शुरू हो सका। धार्मिक आयोजन जैसे भागवत तथा सार्वजनिक सामाजिक कार्यक्रमों में आयोजकों को काफ ी नुकसान का सामना करना पड़ा।
आज मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शाम को हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है जो कल 5 मई तक अस्थिर रहेगा। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का अनुमान है। कल शाम से देर रात तक जिले में कई स्थानों पर पेड़ गिरने के साथ-साथ होल्डिंग्स आदि के भी गिरने की खबरें मिली है। हालांकि इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन एक दो वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है।
कल सरायपाली में तेज हवा के कारण जय स्तंभ चौक के पास मदरसा निजामिया के सामने एक पेड़ गिरने के कारण काफी देर तक यातायात भी बाधित रहा। अंतत: जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाया गया। वही शहर के वार्ड क्रमांक 6 में बनिया पारा गली के पास एक बड़ा टीन का शेड उड़ गया। इससे भी किसी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है। यहां सरायपाली में सबसे अधिक नुकसान शहर के दैनिक सब्जी बाजार को पहुंचा है।
यहां लगभग सभी गुमटियां पूरी तरह से तहस-नहस हो गई हैं। बाजार को पुन: व्यवस्थित करने में व्यवसाईयों को काफी मशक्कत उठानी पड़ रही है। यहां ग्रामीण क्षेत्र में भी कई जगह पेड़ टूट कर सडक़ में गिर गए। अलावा कई जगहों के टीन शेड भी उड़ गए। घंटों बिजली बधित रही।
समाधान शिविर के तीसरे चरण की तैयारी बैठक
महासमुंद, 4 मई। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कल जिला अधिकारियों की बैठक लेकर सुशासन तिहार.2025 के तीसरे चरण की तैयारी की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू एवं अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे। अनुविभाग एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। कलेक्टर विनय लंगेह ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले में सुशासन तिहार का तीसरा और अंतिम चरण 5 मई से 30 मई तक चलेगा। जिसके अंतर्गत जिले में कुल 49 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें नगरीय निकाय अंतर्गत 8 व जनपद पंचायत अंतर्गत 41 शिविर आयोजित होगा। इनमें नगरीय निकाय महासमुंद में 3 शिविर एवं बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सरायपाली और तुमगांव में एक-एक समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।
इसी तरह जनपद पंचायत पिथौरा में 10, महासमुंद, बागबाहरा व सरायपाली में 8-8 तथा बसना में 7 समाधान शिविर का आयोजन होगा। इन शिविरों का आयोजन कल 5 मई से प्रारंभ होगा। कलेक्टर ने शिविरों की तैयारी हेतु सभी जनपद सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ को कल तक अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हंै। उन्होंने कहा कि शिविर में जनता को उनके आवेदन की स्थिति और समाधान की जानकारी देना सुनिश्चित करें। शिविरों में विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टाल भी लगाए जाएंगे। यदि नए आवेदन प्राप्त होते हंै तो नए आवेदन भी लिए जाएं। साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं के फॉर्म भी उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत जिले में मांग एवं समस्याओं से संबंधित कुल एक लाख 82 हजार 99 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें एक लाख 76 हजार 725 आवेदनों का निराकरण किया गया है। कलेक्टर श्री लंगेह ने बताया कि किसी भी शिविर में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद,विधायकगण शामिल हो सकते हैं। वे आमजनता से सीधा संवाद करेंगे और विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर फ ीडबैक लेंगे।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समाधान शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को भी अपनी पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश देंने कहा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के दौरान कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे और ना ही अवकाश लेंगे। उन्होंने शेष आवेदनों का निराकरण रविवार शाम तक करने के निर्देश दिए।
गृह मंत्री का फर्जी पीए बंदी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 5 मई।दतरंगी रेत खदान के मैनेजर को एक फोन कॉल आया, सामने वाले ने बताया-वह गृह मंत्री विजय शर्मा का पीएम नमन कुमार बोल रहा है। रेत के अवैध खनन और परिवहन को लेकर उसे धमकाने लगा। कार्रवाई की धमकी दी। मैनेजर ने फौरन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 30 अप्रैल को इंद्रजीत मिरी को सुबह करीब 11.30 बजे एक कॉल आया, उसने खुद को गृह मंत्री का पीए बताया। उसने कहा कि वह रायपुर में होम मिनिस्टर हाउस से बोल रहा हैं। इसके बाद उसने मैनेजर पर रेत का अवैध खनन कर हाईवे से इधर-उधर करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की धमकी दी। इसकी शिकायत गिधपुरी थाने में दर्ज कराई गई थी।
एसपी भावना गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छानबीन के निर्देश दिए। गिधपुरी पुलिस ने उस मोबाइल नंबर को ट्रेस किया, जिससे कॉल आया था। जांच में आरोपी की पहचान अमन कुमार कोसले (20) के रूप में हुई। वह बेमेतरा जिले में दाढ़ी थाना क्षेत्र के नवरंगपुर गांव का रहने वाला हैं।
पुलिस के मुताबिक हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने फर्जी कॉल कर धमकी देने की बात कबूल कर ली हैं। आरोपी पर बीएनएस की धारा 319 समेत अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
दस साल से वन विभाग की ज़मीन पर कब्जा
सुशासन तिहार में शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
छत्तीसगढ़ संवाददाता
पिथौरा, 30 अप्रैल। परिक्षेत्र के ग्राम बुंदेली में वन रक्षक आवास के जीर्णशीर्ण भवन पर अवैध कब्जा सुशासन तिहार में शिकायत के बाद अंतत: हटा दिया गया।
ज्ञात हो कि कुछ महीनों पूर्व उक्त मामले में पिथौरा तहसीलदार द्वारा मामले का निर्णय वन विभाग के पक्ष में सुनाया गया था। इसके बावजूद पिथौरा में कोई स्थायी रेंजर की नियुक्ति नहीं होने से मामला टलता जा रहा था। अंतत: सुशासन तिहार में विमल दास महंत एवं पूनम मानिकपुरी ने शिकायत कर उक्त मामले की ओर ध्यान आकृष्ट कराया था।
वन परिक्षेत्र के ग्राम बुंदेली में स्थित वन रक्षक आवास पर करीब 10 वर्षों से ग्राम के ही मनसा राम ने अवैध कब्जा किया था, परन्तु वन विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा था। बीते दिनों साय सरकार द्वारा सुशासन तिहार मनाते हुए प्रदेश भर के निवासियों की सुविधा के लिए शिकायते मंगवाई गई। इसके तहत ग्राम वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विमल दास महंत एवम पूर्व उपसरपंच पूनम दास मानिकपुरी ने सुशासन तिहार में इस अतिक्रमण की शिकायत की।
शिकायत के बाद शासन स्तर पर उक्त अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश हुए इसे हटाने स्थानीय तहसीलदार नितिन ठाकुर एवम वन एसडीओ यू आर बसन्त स्वयम वन अमले के साथ तब मंगलवार को वन विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कर कब्जा हटाया गया।
डिप्टी रेंजर एवं बीट गार्ड आवास, परन्तु सभी मुख्यालय में नहीं रहते
शिकायतकर्ता वन समिति के अध्यक्ष विमल महंत एवं पूनम मानिकपुरी ने आरोप लगाते बताया कि ग्राम में डिप्टी रेंजर एवम बीटगार्ड के आवास के लिए शासन ने लाखों खर्च कर आवास गृह बनाये हैं, परन्तु ये आवास अब तक खाली पड़े खण्डहर हो रहे हैं। दोनों ही वन कर्मी मुख्यालय में नहीं रहते, जिसके कारण आवास के आसपास की खाली जगह पर कोई भी कब्जा करने के प्रयास करते रहते हंै। यदि वन कर्मी मुख्यालय में रहते तो कोई कब्जा नहीं कर पाएगा।
भाजपा किसान मोर्चा ने टिकैत का फूंका पुतला
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 अप्रैल। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा ने बुधवार को स्थानीय महावीर चौक से रैली निकालकर मानव मंदिर चौक में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की गई।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरेन्द्र साहू ने बताया कि टिकैत द्वारा दिया गया बयान पाकिस्तान परस्त और देशद्रोह की श्रेणी में आता है। भाजपा किसान मोर्चा इस बयान का पुरजोर विरोध करती है। भारत के सर्वोच्च सदन के सर्वमान्य नेता द्वारा देशहित में लिए गए निर्णय की अवहेलना करना और देशहित में लिए गए संवेदनशील मुद्दे पर बयान देना निश्चय ही देश विरोधी कृत्य है।
अस्पतालों, स्कूलों-कॉलेजों के आसपास न बिके नशे की सामग्रियां, कलेक्टर ने चेताया
जिला स्तरीय नशामुक्ति समिति की बैठक
छत्तीसगढ़ संवाददाता
धमतरी, 30 अप्रैल। जिले के अस्पताल, स्कूलों और कॉलेजों के आसपास नशे की सामग्रियां की बिक्री पर अब प्रभावी रोक लगेगी। ऐसा करने वाले दुकानदारों या ठेला संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए छापेमार कार्रवाई भी होगी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इसके लिए सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
कलेक्टर ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने नशे अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर कठोर कार्रवाई करने, ऐसी दुकानों, संस्थाओं या घरां की सतत् निगरानी करने, नशे के हॉटस्पॉट की पहचान कर उनका निरीक्षण करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। जिले के स्कूलों, कॉलेजों और छात्रावासों में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुश्प्रभावों के बारे में बताकर जागरूक करने का अभियान चलाने को भी कहा। उन्होंने इसके लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की विशेष कार्यशालाएं और सेमीनार आयोजित करने के निर्देश दिए।
मॉडल प्रदर्शनी में संबलपुर अव्वल चरमुडिय़ा को दूसरा स्थान
छत्तीसगढ़ संवाददाता
धमतरी, 30 अप्रैल। जिले के 14 स्कूलों की अटल टिकरिंग लैब में तैयार किए गए करीब 20 मॉडल का प्रदर्शन शिव सिंह वर्मा शासकीय उमावि में हुआ। प्रदर्शनी में मेडिसिन डिस्पेंसर, एलपीजी डिटेक्टर, टचलेस लैम्प्स, ब्लूटूथ कंट्रोल डोर लॉक, फसलों की सुरक्षा के लिए उपकरण, गैस लीकेज सिस्टम, स्मार्ट लॉकर, स्मार्ट डस्टबिन, स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक, डेमो सोलर लाइट, एयर और वाटर क्वालिटी इंडेक्स जैसे मॉडल शामिल रहे।
प्रदर्शनी में संबलपुर स्कूल के लुकेश कुमार का मॉडल प्रथम स्थान पर रहा। चरमुडिय़ा स्कूल के उमेश देवांगन का मॉडल दूसरे और रुद्री स्कूल की सोनम का मॉडल तीसरे स्थान पर रहा। जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले ने विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।