छत्तीसगढ़ /

भ्रम फैलाने में माहिर है कांग्रेस पार्टी : CM विष्णुदेव साय

सरगुजा। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज नामांकन नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके बाद हुई सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, आरक्षण और अन्य बातों को लेकर कांग्रेस बरगला रही है, उसके बहकावे में मत आएं। CM ने कहा कि, आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने 5 सालों में छत्तीसगढ़ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। इतने घोटाले किए। इसके चलते उसमें सहयोग करने वाले नेता और अफसर जेल में हैं। इससे पहले उनकी नामांकन रैली अग्रसेन भवन से शुरू होकर महामाया चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव भी मौजूद हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image