छत्तीसगढ़ /

आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ कमांडेंट घायल

बीजापुर। बीजापुर के भैरमगढ़ थाना इलाके के चिहका में आईईडी ब्लास्ट हो गया। इसमें एरिया डॉमिनेशन पर निकले CRPF-62/E के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी को बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट आई है। सीआरपीएफ जवान चिहका पोलिंग बूथ के आसपास के दायरे में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे। इससे पहले बीजापुर में पोलिंग बूथ से 5 सौ मीटर दूर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। जिसमें एक जवान को चोट आई है। उसूर थाना इलाके के गलगम में CRPF-196 बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान UBGL सेल ब्लास्ट होने से एक जवान को चोट आई है। जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image