इंदिरा फेलोशिप कार्यक्रम का महिला शक्ति अभियान लॉन्च
रायपुर। इंदिरा फेलोशिप कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक पहल है जो पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की स्मृति में महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शासन के विभिन्न पहलुओं विशेष रूप से राजनीतिक प्रतिनिधित्व में महिलाओं को प्रोत्साहित और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं।
इसी दिशा में कांग्रेस पार्टी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने जा रही है छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा पीएफ से बातचीत करते हुए बताया कि राहुल गांधी महिलाओं को राजनीति और राष्ट्र निर्माण में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आस्था रखते हैं
उन्होंने महिलाओं से इस क्रांति जिसे शक्ति अभियान कहा जाता है मैं शामिल होने का अपील की है इंदिरा फैलोशिप शक्ति अभियान एक महत्वपूर्ण घटक है उन महिलाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है जो अपने समुदायों में स्थाई प्रभाव छोड़ने की आकांक्षा रखती हैं
एक राजनीतिक उपकरण के रूप में यह आंदोलन हक हिस्सेदारी और पहचान के मूल विचारों पर आधारित है एक वर्ष की अवधि में 300 से अधिक फैलोशिप 28 राज्यों और 350 ब्लॉकों में 4300 शक्ति क्लब स्थापित किए हैं जिनमें 31000 से अधिक सदस्य शामिल हैं जो शक्ति अभियान की स्थापना और संचालन का प्रमुख केंद्र है।