छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: 12 नामांकन निरस्त, मैदान में 26 प्रत्‍याशी

रायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उप चुनाव की चल रही प्रक्रिया में आज नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें 12 लोगों के आवेदन निरस्‍त कर दिए गए हैं।

रायपुर दक्षिण सीट से कुल 38 लोगों ने नामांकन जमा किया था। 12 नामांकन निरस्‍त होने के बाद अब मैदान में 26 प्रत्याशी बचे हैं। नाम वापसी के लिए अभी 30 अक्‍टूबर तक का समय है। बता दें कि 13 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image