छत्तीसगढ़ / रायपुर

सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार


 रायपुर । घूसखोरी के आरोप में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को रायपुर से सीबीआई ने सोमवार 18 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। सोनवानी पर एक स्टील कंपनी के निदेशक से 45 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। इसी केस में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

स्टील कंपनी के निदेशक के बेटे और बहू को डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन सुनिश्चित कराने के एवज में सोनवानी पर रिश्वत लेने का आरोप है।

Leave Your Comment

Click to reload image