सड़कों पर ट्रैफिक बाधित करने पर वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ सख्ती के साथ कार्रवाई, व्यस्त मार्गाें में कार्रवाई करने उतरा अमला, बड़े भवनों के गोदाम किए सील, मुख्य मार्गाें में यातायात बाधित करने वालों पर तीन लाख का जुर्माना, जिला प्रशासन, नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम का गठन , ठेले, ऑटो भी किए गए जब्त, अमले ने पहली बार समझाइश भी दी
रायपुर शहर में सड़कों पर ट्रैफिक बाधित करने वालों के खिलाफ अब जिला प्रशासन सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा। आज से मुख्य मार्गाें में जिला प्रशासन का अमला कार्रवाई करने के लिए उतर गया है। शहर के व्यस्त मार्गाें मेकाहारा चैक से लेकर स्टेशन रोड, नहरपारा, तेलघानी नाका तक ट्रैफिक बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिन पर करीब तीन लाख रूपए का जुर्माना किया गया। साथ ही व्यवस्त मार्गाें के बड़े भवनों में पार्किंग की जगह पर गोदाम बनाने वालों पर भी शिकंजा कसा गया है। उन पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन, नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीम सड़कों के किनारे खड़ी वाहनों और अतिक्रमण पर कार्रवाई करेगी। आज से शुरू कार्रवाई में पुलिस ने दो ऑटो को जब्त किया है और अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने सड़कों के किनारे ठेले लगाने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए उनका ठेला जब्त किया। साथ ही अन्य वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई। जिन-जिन स्थानों पर अवैध तरीके से पार्किंग होने पर यातायात बाधित हो रहा है, उन स्थानों पर भी कार्रवाई की गई है।