रायपुर में एक भव्य रोड शो में मंत्री सुनील कुमार शर्मा, संजीव कुमार गोंड हुए शामिल
रायपुर । योगी सरकार महाकुंभ 2025 को भारतीय संस्कृति और एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने रायपुर में एक भव्य रोड शो का नेतृत्व किया। उन्होंने महाकुंभ के आयोजन को भारत की विविधता में एकता का अद्वितीय उत्सव बताते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम रमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा सम्मानित जनता को प्रयागराज महाकुंभ 2025 में आने का आमंत्रण दिया है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय सहभागिता और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ऐतिहासिक बनाने की दिशा में हम कदम उठा रहे हैं। रोड शो के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक आध्यात्मिक चेतना का स्पंदन है। एक भारत श्रेष्ठ भारत समावेशी भारत की दिव्य एवं जीवंत झांकी है ।
पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री शर्मा ने कहा कि बहुत ऐसे लोग होंगे जिन्होंने प्रयागराज कुंभ 2019 का दिव्य एवं भव्य अनुभव होगा। भारतीय संस्कृति गौरव के रूप में जिसकी अविस्मरणीय छवि विश्व पटल पर अंकित हुई थी उन्होंने बताया कि मेले के कुशल प्रबंधन को भी पूरी दुनिया ने मुक्त कंठ से सराहना की थी।
इस बार आयोजित हो रहे महाकुंभ में पिछले कुंभ से अधिक दिव्य और भव्य होगा। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में 45 करोड़ तीर्थ यात्रियों साधु संतों कल्पवासियों एवं पर्यटकों की आने की संभावना है। जिसे ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश सरकार ने समुचित प्रबंध कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक मां गंगा यमुना और सरस्वती के पावन संगम तट पर प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है।
यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व मानवता की अमूर्त संस्कृति धरोहर महाकुंभ 12 वर्ष के अंतराल पर एक बार फिर प्रयागराज में आयोजित होने जा रहा है। मंत्री ने बताया कि पर्यटकों को वाहन पार्किंग की समस्या से परेशान ना हो ना पाए इसके लिए व्यवस्था की गई है। 101 स्मार्ट पार्किंग बनाए गए हैं। जिसमें प्रतिदिन 5 लाख वाहन पार्क किया जा सकेंगे। स्थल 1867.004 में फैला है जो की 2019 के तुलना में 763.75 हेक्टर से बड़ा है। पार्किंग स्थल पर निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के माध्यम से की जाएगी।
पत्रकारवार्ता में राज्य मंत्री समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण संजीव कुमार गोंड ने कहा कि कुंभ एक मेला अथवा स्नान की डुबकी मात्र न होकर भारतवर्ष की अनेकता में एकता का एक शाश्वत और समेकित जय घोष है। महाकुंभ एक ऐसा महान पर्व है जो नदी के पावन प्रवाह में समस्त विभेदों विवादों और मतभेदों को विसर्जित कर देता है यह सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण है।
संपूर्ण भारत ही नहीं बल्कि विश्व में भारतीय संस्कृति के मानने वाले के लिए यह पर्व विशेष महत्व रखता है। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अत्यंत दुर्लभ एवं अति विशिष्ट धार्मिक आयोजन महाकुंभ के सांस्कृतिक आध्यात्मिक पारंपरिक और पौराणिक पक्ष को अद्वितीय रूप से विश्व पटल पर स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार सनातन भारतीयों के महापर्व महाकुंभ 2025 का आमंत्रण भारत के सभी राज्यों पूरे विश्व में भेज रही है, इसके दृष्टि में छत्तीसगढ़ आए हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल डेका को आमंत्रित किया है।