छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर के 23 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित : ब्राह्मण पारा वार्ड से होगा ओबीसी पार्षद, महापौर ढेबर के वार्ड से सामान्य महिला बनेगी पार्षद

छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगरीय निकायों के चुनाव हाने वाले हैं। इस चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार को राजधानी रायपुर के सभी वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

रायपुर। रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया गुरुवार को शहीद स्मारक भवन में संपन्न हुई। इस दौरान राजधानी रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डो में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिली जानकारी के अनुसार, ओबीसी के लिए 23 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि, ब्राह्मण पारा वार्ड अब ओबीसी के लिए आरक्षित होगा। जिन 23 वार्डों का OBC के लिए आरक्षित किया गया है उनमें वार्ड 70, 52, 64, 32, 68, 40, 16, 43, 37, 60, 15, 17, 14, 47, 54, 8, 65, 31, 69, 25, 27, 18 और वार्ड क्रमांक 36 शामिल हैं। इनमें से आठ महिला ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे।

https://didinews.co.in/uploads/upload_images/1734605097.jpg

महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड

वार्ड 32 महर्षि वाल्मीकि, वार्ड 8 महात्मा गांधी वार्ड, 68 खूब चंदबघेल वार्ड, वार्ड 65 महामाया मंदिर वार्ड, वार्ड 36 तात्यापारा वार्ड, वार्ड 54 कामरेड सुधीर वार्ड, 17 फक्कड़ बाबा, वार्ड 31 सुबास चंद्र बोस वार्ड शामिल हैं।

https://didinews.co.in/uploads/upload_images/1734605119.jpg

11 वार्ड रहेंगे अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित

इन वार्डो में महिलाओं को मिला आरक्षण

वार्ड 45, 12, 51, 59, 39, 05, 67, 58, 21, 24, 41 और 35

अनारक्षित वार्डो में 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

https://didinews.co.in/uploads/upload_images/1734605135.jpg

https://didinews.co.in/uploads/upload_images/1734605152.jpg

 https://didinews.co.in/uploads/upload_images/1734605179.jpg

Leave Your Comment

Click to reload image