छत्तीसगढ़ / रायपुर

भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ


रायपुर। राजधानी के सगे बाहर में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आज प्रातः भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया इस कलश यात्रा में 1100 माता एवं बहने शामिल हुई जो कथा स्थल से रवाना होकर सेज बाहर तालाब पहुंची यहां पर यहां पर विधि विधान से कलश की पूजा अर्चना हुई तत्पश्चात कलश यात्रा वापस कथा स्थान में पहुंची और पुनः विधि विधान से कलश की स्थापना कर दी गई बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ 24 दिसंबर 2024 को प्रारंभ होने जा रहा है इसकी सभी तैयारियां कर ली गई है इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य आयोजन समिति के कमल देवांगन और डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन ने बताया कि दोपहर बाद पंडित प्रदीप मिश्रा का शुभ आगमन राजधानी रायपुर की धरा में हुआ हुआ विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल माना  में पंडित प्रदीप मिश्रा का भव्य एवं शानदार स्वागत किया गया आयोजन समिति के कमल देवांगन डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन सहित प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता स्वागत के लिए उपस्थित रहे जहां से काफिले के स्वरूप में महाराज जी को कथा स्थल के नजदीक उनके ठहरने के स्थान पर आगमन हुआ यहां पर भी आरती से स्वागत कर विराजमान कराया गया है इस दौरान महाराज जी के दर्शन पाने के लिए भक्तों का निरंतर सिलसिला बना हुआ था।

Leave Your Comment

Click to reload image