श्री शिव महापुराण कथा के लिए भव्य पंडाल तैयार लाखों श्रद्धालु करेंगे पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का श्रवण पान.
रायपुर सेज बाहर बाहर में आज से प्रारंभ होने जा रही अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के लिए भव्य पांडाल तैयार हो गया है सभी संसाधनों से सुसज्जित पंडाल में सैकड़ो श्रद्धालु कथा का श्रवण पान करने के लिए उपस्थित हो चुके हैं वही आयोजन समिति के कमल देवांगन डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन चेतन देवांगन इत्यादि ने बताया कि पंडाल में 50000 से अधिक श्रद्धालुओं की बैठने की व्यवस्था की गई है संख्या बढ़ने पर और पंडाल लगाए जाएंगे

भगवान शिव की कथा का श्रवण पान करने के लिए उपस्थित श्रद्धालुओं को भंडारा के माध्यम से भोजन इत्यादि उपलब्ध कराया जा रहा है स्वास्थ्य से लेकर सुरक्षा और तमाम बिंदुओं पर जानकारी रखी जा रही है अलग-अलग कमिटियां पूरे काम पर निगरानी रख रही हैं 8 एकड़ से अधिक इलाके में पडाल तैयार कराया गया है जिसमें भक्त जन कथा सुन सकेंगे आयोजन स्थल के आसपास सामाजिक तत्वों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन और स्थानीय टीमों को विशेष तौर पर तैनात किया गया है जो हर चीजों को बारीकी से ध्यान दे रही हैं 'डॉ ओम प्रकाश देवांगन ने बताया कि पूरे सेज बाहर में पूर्ण धार्मिक माहौल बन गया है माता बहने भाई सभी भगवान शिव की आराधना में जुटे हुए हैं हर कोई सहयोग के लिए आगे आ रहा है