छत्तीसगढ़ / रायपुर

बिरगांव क्रिकेट लीग का भव्य शुभारंभ

प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश देवांगन ने सिक्का उछलकर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

रायपुर राजधानी के बिरगांव इलाके में स्थित आडवाणी स्कूल मैदान में आज से बिरगांव क्रिकेट लीग सीजन 2 का भव्य शुभारंभ हुआ इस क्रिकेट लीग  प्रतियोगिता का उद्घाटन बिरगांव क्रिकेट लीग प्रतियोगिता की संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश देवांगन ने टीमों के बीच सिक्का उछलकर किया इस दौरान विधायक ग्रामीण मोतीलाल साहू समाजसेवी रविंद्र सिंह सहित महत्वपूर्ण हस्तियों की उपस्थिति रही आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए

वीरगांव क्रिकेट लीग सीजन 2 के अध्यक्ष विपिन चौबे ने बताया कि सभी मैच दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे जिसमें 12 से अधिक टीम में हिस्सा ले रहे हैं उन्होंने बताया कि एक माह तक प्रतियोगिता का आयोजन होगा इस दौरान 70 से अधिक मैच खेले जाएंगे प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 28 जनवरी को खेला जाएगा वही 28 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में शानदार माहौल बना रहता है

लिमिटेड ओवर की की यह प्रतियोगिता टेनिस बॉल से खेली जा रही है जिसे देखने के लिए और क्रिकेट का मनोरंजन प्राप्त करने के लिए आसपास से काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों की उपस्थिति रहती है उद्घाटन मैच का पहला मुकाबला जानकी फैब्रिकेटर्स और जय भवानी वॉरियर्स के बीच खेला जा रहा है जिसमें अंतिम चरणों तक क्रिकेट का रोमांस बना हुआ है।

Leave Your Comment

Click to reload image