छत्तीसगढ़ / रायपुर

निर्वाचन 2024-25 के आरक्षण कार्यवाही हेतु आम सूचना जारी, आरक्षण के लिये कार्यवाही 08 जनवरी को

 छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 छत्तीसगढ़ पंचायत (उप सरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष) निर्वाचन नियम 1995 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के अनुषांगिक प्रावधानों के तारतम्य में, एतद् द्वारा सर्व साधारण की जानकारी के लिए सूचित किया जा रहा है कि जिले के जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण के लिये नियमानुसार कार्यवाही जिला पंचायत जशपुर के सभाकक्ष में और ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण के लिये नियमानुसार कार्यवाही संबंधित जनपद पंचायत मुख्यालय में 08 जनवरी 2024 को प्रातः 11.00 बजे से जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा किया जाएगा। उपरोक्त वर्णित कार्यवाही के समय सर्व साधारण की जानकारी एवं नियमानुसार आरक्षण की कार्यवाही में साक्ष्य के रूप में उपस्थिति हेतु सूचना की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image