छत्तीसगढ़ / रायपुर

भाजपा नगर पालिका चुनाव प्रभारी 2025 का ऐलान

डॉ ओमप्रकाश देवांगन को मंदिर हसौद का प्रभारी बनाया गया

रायपुर  प्रदेश में आने वाले दिनों में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर पालिका प्रभारी किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन  साय की सहमति से प्रदेश के चार संभाग के 12 जिलों के  नगर पालिका चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी का ऐलान कर दिया है। जिसमें डॉ ओमप्रकाश देवांगन को मंदिर हसौद नगर पालिका का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
बता दें कि डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन इससे पहले दो बार बीरगांव नगर पालिका का दायित्व निभा चुके हैं। नगर निगम बनने से पहले यह दायित्व संभालते हुए डॉ. देवांगन विकासशील कार्यों को लेकर चर्चा में रहे हैं ओर समूचे क्षेत्र का एक दिशा देने का कार्य किया है।  गौरतलब है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में मंत्री लखन देवांगन के साथ डा.ओमप्रकाश को सामाजिक स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी , वहीं संगठन द्वारा महाराष्ट्र चुनाव में नागपुर में प्रचार के लिए भेजा गया था, एवं आज भी प्रदेश देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ कई महत्वपूर्ण दायित्वों को पूरी गंभीरता से निभा रहे हैं। यही नहीं उनके कार्यकाल में बिरगांव क्षेत्र का बहु आयामी और चौतरफा विकास हुआ था। उनके नेतृत्व को और उनके मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी डॉ. ओमप्रकाश देवांगन को दी है। वहीं रायपुर संभाग के अंतर्गत गोबरा नवापारा का प्रभारी अंजय शुक्ला को बनाया गया है। तिल्दा के प्रभारी संतोष उपाध्याय होंगे। आरंग में चंदूलाल साहू को जिम्मेवारी दी गई है। जबकि अभनपुर में रंजना साहू को यह दायित्व दिया गया है। वहीं महासमुंद जिले के अंतर्गत महासमुंद की जिम्मेदारी  लक्ष्मी वर्मा । बागबाहरा की श्रीचंद सुंदरानी, सरायपाली अवधेश जैन ,बलौदा बाजार जिले में भाटापारा की जिम्मेवारी देवजी भाई पटेल, बलोदा बाजार अशोक पांडे, सिंमगा डॉ. विमल चोपड़ा , गरियाबंद जिले के अंतर्गत गरियाबंद का दायित्व किशोर महानंद को सोपा गया है। वहीं दुर्ग संभाग के अंतर्गत दुर्ग जिले के लिए घोषित टीम में अहिवारा से सचिन बघेल कुम्हारी से डॉक्टर सियाराम साहू अमलेश्वर से पूनम चंद्राकर को कार्यभार दिया गया है। इसके अलावा बालोद जिले में बालोद की जिम्मेदारी रिकेश सेन दल्ली राजहरा, संतोष अग्रवाल बेमेतरा जिले के लिए, प्रदीप गांधी राजनांदगांव जिले के अंतर्गत डोंगरगढ़ लाभचंद बाफना, कवर्धा से कवर्धा के लिए लोकेश कांवडिय़ा , पंडरिया से गौरीशंकर श्रीवास को प्रभारी बनाया गया है।  इसी तरह  बिलासपुर संभाग के अंतर्गत तखतपुर में दुर्गा महेश्वर , रतनपुर से डॉक्टर खिलावन साहू , बोदरी से गुलाब चंदेल को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह से गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के अंतर्गत पेंड्रा से नवीन पटेल ,गौरेला से शैलेश शिवहरे, कोरिया एवं मुंगेली से पवन गर्ग तथा लोरमी से किशोर राय को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image