छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़: 17 जनवरी को इसका चुनाव “इसी दिन राष्ट्रीय संगठन से बनाए गए चुनाव अधिकारी का रायपुर होगा आगमन….

 प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष के साथ ही राज्य की राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी 17 जनवरी को चुनाव होगा। इसी दिन राष्ट्रीय संगठन से बनाए गए चुनाव अधिकारी विनोद तावड़े का रायपुर आना होगा।

उनके आने पर ही यहां एक ही दिन प्रदेशाध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा। प्रदेश में भाजपा का संगठन चुनाव चल रहा है। 36 में से 35 जिलाध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। अब प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होना है। इसके लिए 17 जनवरी की तिथि तय हो गई है।

चुनाव कराने के लिए यहां पर चुनाव अधिकारी विनोद तावड़े आ रहे हैं। उनके आने के बाद प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होगा। कोई नया अध्यक्ष बनेगा या फिर किरण देव को ही वापस अध्यक्ष बनाया जाएगा यह अभी तय नहीं है। अगर किरण देव को साय मंत्रिमंडल में लिया गया तो नया अध्यक्ष बनेगा। नए अध्यक्ष के लिए धरमलाल कौशिक, विक्रम उसेंडी, शिवरतन शर्मा, विजय बघेल के नाम चल रहे हैं।

राष्ट्रीय परिषद के 17 सदस्य भी बनेंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए देश भर में राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव भी होना है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कुछ मंत्रियों, सांसद, विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ दिग्गज भाजपा नेताओं को सदस्य बनाया जाएगा। प्रदेश में रायशुमारी कर 17 नाम तय किए जाएंगे, इसके बाद इनका नामांकन भरवाने के बाद नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में चुनाव होने की स्थिति में जहां मतदान का अधिकार रहता है, वहीं प्रस्तावक और समर्थक भी बन सकते हैं। छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभाएं हैं, ऐसे में इससे डेढ़ गुना 17 सदस्य यहां पर बनेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image