छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर: फ्लोरा मैक्स मामले में माननीय उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का बड़ा बयान…. पढ़िए पूरी खबर

 फ्लोरा मैक्स के मामले में पुलिस ने सरगना समेत सभी प्रमुख लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया हैं। विस्तृत जाँच चल रही है। ठगराज भूपेश बघेल जिस फोटो को वायरल कर आरोप लगा रहे हैं वह उत्कर्ष बैंक की हैं ना की फ्लोरा मैक्स की। कल आंदोलनकारियों में भी बहुत सारी ऐसी महिलाएं शामिल होने का पता चल रहा है जो फ्लोरा मैक्स से पीड़ित नहीं हैं। शासन प्रशासन महिलाओं की समस्या का हल निकाल रही है।

मंत्री देवांगन ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी किसी महिला का अपमान नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखना था, ताकि रास्ता साफ हो सके। वनवासी कल्याण आश्रम में दूर दराज गांवों से आए महिलाओं और बच्चे कई घंटे से फंसे हुए थे। उन्होंने इस पूरे मामले को अनावश्यक विवाद बताते हुए इसे सियासी चाल करार दिया।

Leave Your Comment

Click to reload image