छत्तीसगढ़ / रायपुर

किरण सिंह देव पर पार्टी ने फिर से दिखाया भरोसा, दोबारा सौंपी प्रदेश भाजपा की कमान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव पर पार्टी ने दोबारा भरोसा करके भाजपा की कमान सौंपी है। गुरुवार को सिंह देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया था।

इसके पहले कयास लगाए जा रहे थे कि किरण सिंह देव को संगठन से सरकार में लाया जा सकता है। हालांकि इसके बाद तय हुआ कि फिलहाल निकाय-पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष को ही आगे की जिम्मेदारी दी जाए।

Leave Your Comment

Click to reload image