लक्ष्मी नारायण बने देवांगन समाज के प्रदेश युवा अध्यक्ष.... लक्ष्मी नारायण देवांगन समाज के लिए बेहतर कार्य करना मेरी जिम्मेदारी....
लक्ष्मी नारायण बने देवांगन समाज के प्रदेश युवा अध्यक्ष.... लक्ष्मी नारायण देवांगन समाज के लिए बेहतर कार्य करना मेरी जिम्मेदारी.... लक्ष्मी नारायण देवांगन समाज के प्रदेश युवा अध्यक्ष बने लक्ष्मी नारायण.... देवांगन
प्रेस विज्ञप्ति
देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश देवांगन और समाज के सहसचिव भीखम लाल देवांगन की मौजूदगी मे समाज के पदाधिकारीयो ने सर्वसम्मति से समाज के युवा सदस्य लक्ष्मी नारायण देवांगन को देवांगन समाज का प्रदेश युवा अध्यक्ष बनाया है। समाज के प्रदेश युवा अध्यक्ष बनने पर पदाधिकारी और सदस्यों ने लक्ष्मी नारायण देवांगन को बधाई देते हुए उनका सम्मान किया। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण देवांगन ने कहा कि समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरे प्रदेश का दौरा कर समाज के युवाओं की फौज तैयार की जाएगी जिससे आने वाले समय में देवांगन समाज मजबूत हो सके। इसके साथ ही समाज को मजबूत बनाने में भागीदारी देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ पदाधिकारीयो को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन पर भरोसा कर उन्हें युवाओं को जोड़ने का मौका दिया है। आने वाले समय में पूरे प्रदेश भर में जिलेवार बैठक लेकर कार्यकारिणी में युवाओं की टीम तैयार की जाएगी साथ ही समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले युवाओं को आगे लाया जाएगा। इस अवसर पर राजनांदगांव के अंकित देवांगन को प्रदेश युवा सचिव और बीरगांव के डोमेश देवांगन को युवा कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
धन्यवाद
लक्ष्मी नारायण देवांगन
युवा प्रदेश अध्यक्ष देवांगन समाज
81208-81111