छत्तीसगढ़ / रायपुर

श्रीमद्भगवद्गीता और नाट्यशास्त्र यूनेस्को के ‘Memory of the World Register’ में शामिल, सीएम साय ने बताया भारत की समृद्ध विरासत के लिए गौरवपूर्ण क्षण…

 रायपुर। श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के ‘Memory of the World Register’ में शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे भारत की समृद्ध विरासत के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण करार दिया है. 


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि यह हमारी सनातन और शाश्वत ज्ञान-परंपरा को वैश्विक मान्यता मिलने के साथ ही हमारी संस्कृति, कलात्मक प्रतिभा और आध्यात्मिक चेतना का भी सम्मान है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ग्रंथ हमारी कालातीत धरोहर है, जिसने सदियों से भारत की आत्मा को पोषित किया है और सम्पूर्ण मानवता को नैतिकता का मार्ग दिखाया है. अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा उनके नेतृत्व में हमारी प्राचीन ज्ञान-परंपरा को वैश्विक मंच पर सर्वोच्च स्थान मिल रहा है.

भारत की समृद्ध विरासत के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण!

श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के "Memory of the World Register" में शामिल किया गया है। यह हमारी सनातन और शाश्वत ज्ञान-परंपरा को वैश्विक मान्यता मिलने के साथ ही हमारी संस्कृति, कलात्मक प्रतिभा और…

Leave Your Comment

Click to reload image