छत्तीसगढ़ / रायपुर

PM मोदी ने 5 अमृत स्टेशनों का किया उद्घाटन, छत्तीसगढ़ में कोरोना से निपटने की तैयारी,

  रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पांच अमृत स्टेशन सहित देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया. इन स्टेशनों का उन्नयन यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है. इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए. छत्तीसगढ़ के जिन अमृत स्टेशनों का उद्घाटन हुआ उनमें बिलासपुर मंडल का अम्बिकापुर स्टेशन, रायपुर मंडल का उरकुरा, भिलाई और भानुप्रतापपुर स्टेशन और नागपुर मंडल का डोंगरगढ़ स्टेशन शामिल हैं.



 

Leave Your Comment

Click to reload image