छत्तीसगढ़ / रायपुर

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कांग्रेस की न्याय पदयात्रा कल से, एक राष्ट्र एक चुनाव पर कैट करेगा मंथन, राजधानी में आज कवि बांधेंगे समां…

  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है. आज वे दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. संभावना है कि मुख्यमंत्री आज शाम रायपुर लौट सकते हैं. बता दें कि उन्होंने कल नीति आयोग की बैठक में भाग लिया था. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के सामने छत्तीसगढ़ का विजन डॉक्यूमेंट पेश किया था.



कांग्रेस की न्याय पदयात्रा कल से होगी शुरू
कांग्रेस कल यानी 26 मई से चार दिवसीय न्याय पदयात्रा शुरू करने जा रही है, जो 29 मई तक चलेगी. यह पदयात्रा किरंदुल से दंतेवाड़ा तक आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य बस्तर क्षेत्र के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों की रक्षा करना है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज इस पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे. कुल 40 किलोमीटर की इस यात्रा के समापन पर 29 मई को दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा.


पेंशनरों की आज बैठक
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन व पेंशनर्स फोरम की प्रांतीय बैठक 25 मई को दोपहर एक बजे से शंकरनगर स्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यालय में होगी. प्रांताध्यक्ष बीपी शर्मा ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं तथा उनके निराकरण पर चर्चा की जाएगी.

एक राष्ट्र एक चुनाव पर कैट कल करेगा मंथन
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने बताया कि कैट द्वारा सोमवार को एक राष्ट्र एक चुनाव पर संगोष्ठी, सम्मेलन, संवाद कार्यक्रम का आयोजन वृन्दावन हाल सिविल लाइन में शाम 4 बजे से किया जाएगा. इसमें गहन मंथन होगा. आयोजन के मुख्यअतिथि कृषि मंत्री रामविचार नेताम होंगे. कैट के प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमैन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिंदर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवरतन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, विशिष्ट अतिथि अमर पारवानी राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन कैट एवं रमेश सिंह ठाकुर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रायपुर रहेंगे.

छत्तीसगढ़ का मौसम अपडेट
रायपुर सहित कई क्षेत्रों में मौसम विभाग ने तेज हवाओं, मेघगर्जन और बारिश की संभावना जताई है. कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है. बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. इस अवधि में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 
थायराइड जागरूकता शिविर

आयुर्वेद पंचकर्म संस्थान की ओर से थायराइड जागरूकता शिविर, आरबीआई के सामने महिमा विहार कॉलोनी, सुंदरनगर महादेव घाट रोड में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक.

वार्षिक आमसभा

छत्तीसगढ़ मेहर समाज की वार्षिक आमसभा, संत गुरु रविदास मंदिर परिसर महादेव घाट में सुबह 10 से शाम 7 बजे तक.

कंवर जो मेलो

संत कंवरराम परमार्थ संस्थान के तत्वावधान में ‘कंवर जो मेलो’ का आयोजन, सिंधु पैलेस शंकर नगर में अपरान्ह 3 बजे से अन्नदान वितरण के साथ.

बाल संस्कार शिविर

शदाणी दरबार तीर्थ शदाणी नगर लालपुर में ग्रीष्मकालीन बाल संस्कार शिविर, सुबह 9 बजे से.

पारंपरिक शिल्प व कला प्रशिक्षण

संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा के तत्वावधान में पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर, नगर घड़ी चौक के समीप महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में सुबह 7 से 10 एवं शाम 5 से रात्रि 8 बजे तक.
 

Leave Your Comment

Click to reload image