छत्तीसगढ़ / रायपुर

अगले 5 दिन झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़, मौसम विभाग ने जताई संभावना

 

CG Weather Update : सिनोप्टिक सिस्टम

औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका श्री गंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी, जमशेदपुर और तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों पर कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक जाती है. वहीं पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल पर कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक जाती है, जो औसत समुद्र तल से 0.9 से 3.1 किमी ऊपर बनी हुई है. इसके अलावा तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ संबंधित चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है. अगले 2 दिनों के दौरान इसके उत्तर ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. 

रायपुर में आज का मौसम 

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज मौसम मेघमय रहने की संभावना जताई है. वहीं बादल गरजने और चमकने के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान तापमान 23 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. 

Leave Your Comment

Click to reload image