छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर पश्चिम विधानसभा को आज मिलेगी 96 करोड़ की सौगात, चार बड़ी विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन

 रायपुर. रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आज एक साथ चार बड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा. क्षेत्र के लिए यह दिन विकास की दृष्टि से बेहद अहम होने जा रहा है. इन परियोजनाओं पर कुल मिलाकर लगभग 96 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इन सभी कार्यों भूमिपूजन का भूमिपूजन और लोकार्पण प्रदेश और लोकार्पण के उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे. 





इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी सरकार का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने बताया कि पहली सौगात दानवीर भामाशाह वार्ड, शुक्रवारी बाजार में 3.37 करोड़ रुपए की लागत से बने नए शाला भवन के रूप में मिलेगी. यह शाला भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है और खासकर उन बच्चों को लाभ मिलेगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं. इसके बाद ठक्कर बापा वार्ड में 19.60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पानी टंकी का भूमिपूजन किया जाएगा.

इसके अलावा रिंगरोड क्रमांक-2 पर दो महत्वपूर्ण ओवरपास निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन होगा. पहला ओवरपास बंगाली होटल के पास जरवाय मार्ग पर 23.89 करोड़ रुपए की लागत से और दूसरा हीरापुर चौक पर 49.40 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा.


 

Leave Your Comment

Click to reload image