छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल 9 मार्च को पेश करेंगे बजट...
रायपुर| छत्तीसगढ़ का वर्ष 2022 का बजट 9 मार्च को विधानसभा में पेश होगा। 7 मार्च से हो रही बजट सत्र की शुरुआत, राज्यपाल अनुसुइया उइके के अभिभाषण के साथ होगा। 8 मार्च को अभिभाषण पर परिचर्चा और कृतज्ञता ज्ञापन के बाद बतौर वित्त मंत्री सीएम बघेल 9 मार्च को दोपहर 12.30 बजे बजट पेश करेंगे। फिर 10 मार्च से शुरू होगी बजट पर चर्चा। उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के काफी हंगामेदार होने की संभावना है। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा भी पिछले सप्ताह भर से बजट सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनाने में जुटी है।
महिला दिवस पर खास , रायपुर में महिला मड़ई का आयोजन प्रदेश भर से जुटेंगे महिला ,5 मार्च से होगा आयोजन
रायपुर के BTI ग्राउंड में महिलाओं के लिए खास महिला मड़ई का आयोजन किया जा रहा है । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 से 8 मार्च तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन होगा । मड़ई का उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया करेंगी । यहां सभी लोगों के लिए एंट्री फ्री है । शनिवार शाम 6 बजे से मड़ई की शुरुआत होगी । यहां राज्य की महिला स्व - सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर बिक्री की जाएगी ।
नाबालिग ने माता-पिता की हत्या कर शव घर में दफनाया, पुलिस से बोला-मुझसे प्यार नहीं करते थे
छत्तीसगढ़ में एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां-बाप की हत्या कर दी। हत्या के बाद इस लड़के ने अपने ही घर में दोनों के शव को दफना दिया। झकझोर देने वाली यह वारदात सरगुजा जिले की है। जिले के उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम खोधला में नाबालिग बेटे पर अपने माता-पिता की हत्या कर घर में ही शव को दफनाने का आरोप लगा है।
केंद्रीय जेल में सजा काट रहा कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास : गले में चलाया ब्लेड , हालात स्थिर ,
केन्द्रीय जेल में सजायाफ्ता कैदी ने गुरुवार सुबह धारदार हथियार से अपनी गर्दन रेतकर खुदकुशी का प्रयास किया । इसकी जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया । फिलहाल उसकी हालत स्थित बनी हुई है । जेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के संबलपुर का रहने वाला राजेश पिता बन्न बहादुर थाना ( 46 वर्ष ) दुर्ग जेल में डकैती केस में सजा काट रहा है ।
रायपुर एवेंजर्स ने ठाना है रायपुर को स्वच्छता में नंबर 1 लाना है , रायपुर एवेंजर्स ने आज महादेव घाट में वाल आर्ट बना कर स्वच्छता का मैसेज दिया ...
छत्तीसगढ़ रायपुर । आज़ादी का 75वा अमृत महोत्सव ' के उपलक्ष्य में रायपुर एवेंजर्स ने वाल आर्ट के जरिये महादेव घाट रायपुर में सुंदरता और स्वच्छता को लेकर सामाजिक संदेश दिया |
कोरिया: स्वास्थ्य के प्रति सवेंदनशील सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक गुलाब कमरो की सराहनीय पहल... समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में प्रसूता का होगा समुचित ईलाज..
मनेन्द्रगढ़| कलेक्टर कोरिया एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया के निर्देशानुसार आज बीएमओ मनेन्द्रगढ़ डॉ सुरेश तिवारी एवं बीपीएम सुलेमान खान द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तहत निजी नर्सिंग होम संचालित डॉ वर्षा सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ नसीम परवेज (स्त्री रोग विशेषज्ञ) से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में वैकल्पिक सेवा देने हेतु संपर्क किया गया, जिसके एवज में इन्हे NHM से राशि रुपये 5000 का भुगतान प्रति प्रसव के दर से किया जाएगा
दुर्ग फ्लॉवर शो में शोशल मीडिया इंफ्लूएशर को किया गया सम्मानित
छत्तीसगढ़ दुर्ग । 27 फ़रवरी को राजेंद्र पार्क दुर्ग में फ्लॉवर्स सोशल मीडिया इंफ्लूएशर को सम्मानित किया गया