छत्तीसगढ़
CG Assembly Budget Session : कांग्रेस विधायक ने PMGSY के अधूरे कार्य पर उठाया सवाल, उप मुख्यमंत्री ने खड़े किए हाथ तो अध्यक्ष ने कहा- कम से कम चलने लायक बन जाए सड़क…
रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक विक्रम उसेंडी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पखांजूर से मायापुर तक सड़क निर्माण का मामला उठाया. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के 15 जून तक कार्य पूरा करने में असमर्थता जताए जाने पर अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बरसात से पहले कम से कम माइनर रिपेयर का काम हो जाए, और सड़क चलने लायक हो जाए.
कबीरधाम अंचल के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री इंटरशिप योजना में देश की 500 प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य करने का सुनहरा अवसर
केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री इंटरशिप योजना के तहत कबीरधाम जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को देश की 500 प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह योजना 21 से 24 वर्ष के बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू की गई है। कबीरधाम जिले में बेरोजगार युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री इंटरशिप योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थी शासकीय पॉलीटेक्निक कबीरधाम ग्राम महराजपुर, विकासखंड बोडला में निःशुल्क पंजीकरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार का नया अध्याय: खनिज प्रबंधन में डिजिटल युग की नई शुरुआत
रायपुर 18 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पारदर्शी खनन नीति, ई-नीलामी, डिजिटल निगरानी और पर्यावरण-संवेदनशील खनन रणनीतियों को अपनाकर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नए आयाम दिए हैं।
मुख्यमंत्री आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उनके मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आलाकमान से चर्चा करने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जहां उन्होंने नक्सलवाद, विकास और पर्यटन के विषय पर चर्चा की. सीएम साय आज पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसके साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सीएम साय शामिल हो सकते हैं।
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। बैठक में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास को तेज करने और पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई।
अमित शाह को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और हमारी सरकार इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है। राज्य और केंद्र के संयुक्त प्रयासों से नक्सली संगठनों की पकड़ कमजोर हो चुकी है।
वहीं छत्तीसगढ़ सदन में सांसद महेश कश्यप , कमलेश जांगड़े एवं रूपकुमारी चौधरी से सौजन्य मुलाकात हुई। सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं की प्रगति और आवश्यकताओं पर फीडबैक लिया और राज्य के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय, और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को लेकर चर्चा हुई।