छत्तीसगढ़ / रायपुर

लोकसभा चुनाव: छग में कांग्रेस की 6 सीट पर प्रत्याशि घोषित


रायपुर: गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक देर रात तक चली जिसमें प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों के दावेदारों के नाम पर गहन चिंतन मनन हुआ तदउपरांत 6 सीटों पर सहमति बनी और प्रत्याशी घोषित किए गए । जिन सीटों पर नाम फाइनल हो चुके हैं उनमें कोरबा, राजनादगांव, महासमुंद, दुर्ग, रायपुर, जांजगीर-चांपा की सीट है।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल अभी चार सीटों पर प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं हो पाया है रायगढ़, सरगुजा, बिलासपुर और कांकेर की सीट में अभी पेच फंसा हुआ है। बड़े नेताओं के बीच आम सहमति नहीं बन पाने के कारण अभी इन सीटों में सिंगल नाम तय नहीं हो पाए हैं देखा जाए तो कांग्रेस इस बार सभी सीटों में दमदार व जिताऊ प्रत्याशी उतारने की फिराक में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पहले ही कह चुके हैं कि इस बार ज्यादातर जि़ताऊ प्रत्याशियों को ही मौका दिया जाएगा।

जिन नाम पर मोहर लगी उनमें

  1. राजनांदगांव -भूपेश बघेल
  2. कोरबा-ज्योत्सना महंत
  3. दुर्ग-राजेंद्र साहू
  4. रायपुर-विकास उपाध्याय
  5. महासमुंद-ताम्रध्वज साहू
  6. जांजगीर-चांपा-डॉ शिवकुमार डहरिया

जीन सीटों पर पेंच

  1. बिलासपुर-देवेंद्र यादव, विष्णु यादव
  2. सरगुजा-शशि सिंह , प्रेमसाय सिंह
  3. कांकेर-अनिला भेडिय़ा, मोहन मरकाम, वीरेश ठाकुर
  4. रायगढ़-लालजीत सिंह राठिया, हृदय राम राठिया 

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

 

Leave Your Comment

Click to reload image