108 सेवाभावी महिलाओं का हुआ सम्मान
रायपुर: (महाशिवरात्रि) को वृंदावन हॉल, सिविल लाईन, रायपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पन्न हुआ। जिसमें 108 सेवाभावी महिलाओं एवं अनेकों सामाजिक संस्थाओं का सम्मान किया गया । उक्त कार्यक्रम की मुख्य सहयोगी रीतू लूनिया एवं सम्मानीय अतिथिगण सविता जग्गी, सीमा कटंकार, रविन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र दुर्घा, राजेश बरलोटा, नंदकुमार वर्मा एवं हीरानंद दुल्हानी (पप्पू भैया) थे। सभी सम्मानित अतिथिगणों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। जैसे-जैसे सम्मान समारोह सम्पन्न होता रहा, पूरा हॉल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंजता रहा ।
महाशिवरात्रि पर्व होने के कारण हर-हर महादेव का जय घोष होता रहा। महाशिवरात्रि के दिन उपवास होने के कारण फलहार एवं उपवास सामग्री की व्यवस्था संस्था द्वारा किया गया, सम्मान में सभी को मोमेंटो, शाल, श्रीफल, पगड़ी, माला, सिल्वर कोटेड शिव दरबार की मूर्ति, बैच एवं टिफीन बॉक्स व एक आकर्षक बैग जिसमें फलाहारी पैकेट, मीठा एवं पानी बॉटल प्रदान करके सबको स-सम्मान बिदा किया गया । सभी सम्मानित महिलाओं व संस्थाओं के सदस्यों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम पूर्णत: मुख्य संरक्षक छबिलाल सोनी के मार्ग दर्शन में सम्पन्न हुआ । यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मी नारायण लाहोटी ने दी ।