छत्तीसगढ़ / रायपुर

देवेन्द्र नगर में विधायक निधि से बनेगा सामुदायिक भवन

 पुरंदर, होरा ने कियाभूमिपूजन छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर, 14 मार्च। उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने गुरूवार कोजोन 2 के देवेन्द्र नगर में नवीन सामुदायिक भवन के निर्माणकार्य कुदाल चलाकर शुरू किया। इसका निर्माण 5 लाख रूपये की लागत से होगा। इस मौके पर वार्ड पार्षद एवं जोन अध्यक्ष हरदीप सिंह होरा बंटी एवं देवेंद्र नगर आवासीय कॉलोनी क्षेत्र के रहवासी जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे । रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने जोन कमिश्नर और कार्यपालन अभियंता को तत्काल निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण करवाने के निर्देश दिए ।

Leave Your Comment

Click to reload image