छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर पुलिस ने कुख्यात गैंग के 4 शूटर्स पकड़ा, सीएम साय ने दी बधाई...

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के दो बड़े कारोबारियों को मारने आए लॉरेंस-अमन गैंग के 4 शूटर को गिरफ्तार कर रायपुर पुलिस ने एक बहुत बड़े षड़यंत्र का पर्दाफाश किया है। जिससे कि रायपुर में होने वाली एक बड़ी अनहोनी टल गई। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर पुलिस की पीठ थपथपाई है।

 
सीएम साय ने कहा कि हम बधाई देना चाहेंगे हमारे पुलिस के जवानों को, जिन्होंने एक अनहोनी घटना घटने वाली थी, उसका समय रहते पर्दाफाश कर दिया। जब से प्रदेश में हमारी सरकार आई है, तब से सब कुछ ठीक चल रहा है।
 
 
 
 
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई-अमन गैंग के 4 शूटर छत्तीसगढ़ को दहलाने की नापाक साजिश कर रहे थे। जिसे रायपुर पुलिस ने अपनी सूझबूझ से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों को छत्तीसगढ़ और झारखंड के बड़े कोयला कारोबारियों की हत्या करने की सुपारी मिली थी। जिसका समय रहते रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया।
 

Leave Your Comment

Click to reload image