सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुनी गई
रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने श्रीमति सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने पर एक्स के माध्यम से ट्वीट कर के बधाई दिया और कहा कि 1991 में तत्कालिन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री बनने से इन्कार कर दिया और पीवी नरसिम्हा राव को भारत का प्रधानमंत्री बनाया गया सोनिया गांधी 1997 में कलकत्ता अधिवेशन में सदस्य के रूप में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई 1998 में वे पार्टी की नेता बनीं 1999 में सोनिया गांधी ने बेल्लारी कर्नाटक और अमेठी यूपी से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की, लेकिन अमेठी का प्रतिनिधित्व करना चुना बेल्लारी निर्वाचन क्षेत्र में सोनिया गांधी ने वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज को हराया।