छत्तीसगढ़ / दुर्ग

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा का रायपुर एयरपोर्ट में हुआ भव्य स्वागत, कल से गंडई में बहेगी भक्ति की गंगा.

 रायपुर। अंतराष्ट्रीय कथा वाचक प्रदीप मिश्रा आज एक बार फिर छत्तीसगढ़ की धरा पहुंचे हैं। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में उनका पवन खंडेलवाल, विशाल खंडेलवाल, लक्खू राजपूत और राहुल शर्मा द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

बता दें कि 18 जून यानी कल से खैरागढ़-गंडई की धरा में पांच दिवसीय शिवमहापुराण होने जा रहा है। जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा आज रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान आयोजक मंडलों के साथ सैकड़ों की संख्या में प्रदीप मिश्रा का स्वागत करने लोग एयरपोर्ट पहुंचे रहे।

छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक अंतराराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा का शिवमहापुरा का आयोजन हो रहा है। अभी हाल में 27 मई से 2 जून तक दुर्ग अमलेश्वर में 7 दिवसीय शिवमहापुराण का आयोजन किया गया था। जिसके कल से गंडई में शिवमहापुराण का आयोजन किया जा रहा है।

वहीं आने वाले दिनों 12 अगस्त 2024 से 16 अगस्त 2024 तक पोंड चम्पारण में शिवपुराण महापुराण का आयोजन होना है। जिसके आयोजक श्री शंभू सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी पोंड होंगे। साथ ही 23 मार्च 2025 से भरेंगाभाठा में शिवमहापुराण आयोजित होने है।

पवन खंडेलवाल, विशाल खंडेलवाल, लक्खू राजपूत व राहुल शर्मा गंडई पहुंचकर पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिये। इस दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने अमलेश्वर में हुये आयोजन की जमकर तारीफ की है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image